CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से मौसम में बदलाव आ रहा है। आने वाले पांच दिनों में रात के तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। फिलहाल, प्रदेश में हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिम होने के कारण ठंड का असर थोड़ा कम है।