मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लोकल सिस्टम की वजह से बारिश की संभावना है। जिसके बाद बस्तर के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बीच कलेक्टर हरीश एस ने कहा कि चक्रवाती तूफान दाना को देखते हुए बस्तर में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। साथ ही शासन की तरफ से जो भी गाइडलाइन आएगी उसके तहत काम करेंगे।