Weather Update: इस साल जिले में मानसून ने 15 जून को दस्तक दी थी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई बस्तर से हो चुकी है, लेकिन ठंड के लिए अभी इंतजार करना होगा। 20 अक्टूबर के बाद बस्तर में हल्की ठंड का एहसास शुरू होगा। इस बीच अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ेगा। अभी तेज और चिलचिलाती धूप के बीच अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच बना हुआ है जो कि सामान्य से 2 डिग्री तक अधिक है।