
Weather Update: कवर्धा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का पारा गिरने लगा है और देर रात व भोर सुबह हल्की ठंड शुरु हो चुकी है। इस बार नवरात्र के अंतिम दौर में ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में उमस व गर्मी बनी हुई है।
पिछले कुछ दिनों से रात्रि में ठंडकता महसूस होने लगी है। वैसे लोगों ने शॉल व स्वेटर निकालना प्रारंभ तो नहीं किया है, लेकिन लोगों ने गरम कपड़े निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में भी अब गरम कपड़ों की मांग शुरु हो चुकी है। दशहरे के बाद और दिपावली के पूर्व मौसम में तेजी से परिवर्तन की उमीद है।
एक सप्ताह पूर्व रात में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस थी, लेकिन अब इसमें दो डिग्री तक नीचे पहुंच गई और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर जा पहुंची है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में और परिवर्तन होगा। कुछ दिन बाद तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि अभी दिन में उमस व गर्मी बरकरार है। अधिकतम तापमान अब भी 32 डिग्री के आसपास ही है। कुछ दिनों में यह कम होते जाएगा।
इस प्रभाव से नवंबर मध्य तक अच्छी ठंडक का अहसास होगा। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान की गिरावट अधिक रह सकती है। जबकि दुर्ग संभाग के तापमान में बहुत अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। यहां ठंडक का ग्राफ सामान्य रह सकता है। इस बीच दुर्ग जिला सहित संभाग में कही भी बारिश को लेकर कोई सोभावना बनती नहीं दिख रही है। इस साथ मानसून 13 जून को दुर्ग संभाग में प्रवेश किया था।
ठंड का अहसास तो होने लगा है, लेकिन घरों के पंखे बंद नहीं हुए हैं। ठंड के प्रारंभ होने के कारण लोगाें की दिनचर्या में भी परिवर्तन आने लगा है। कुछ लोग सुबह देर से उठ रहे हैं, तो कुछ सैर के बहाने जल्दी उठ जाते हैं। सुबह-सुबह नगर के रानी दुर्गावती चौक से लालपुर तक और लोहारा नाका से (Winter 2024) नहर पार तक लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखने लगी है। वहीं सुधा वाटिका में भी बड़ी संया में लोग पहुंच रहे हैं।
Updated on:
12 Oct 2024 02:39 pm
Published on:
12 Oct 2024 02:39 pm
