
Monsoon: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। कुछ दिनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में 8 व 9 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। प्रदेश से अभी मानसून की वापसी नहीं हुई है। 15 अक्टूबर के बाद मानसून की वापसी हो सकती है। आज सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोण्डागांव सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार हल्की से मध्यम बारिश होगी। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। राजधानी में मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। शाम को कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ीं। हालांकि दिन में उमस कम नहीं हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा 25.5 डिग्री रहा। सुबह हवा में आर्द्रता की मात्रा 74 फीसदी तो शाम को 67 फीसदी रही।
Monsoon: कई दिनों से सुकमा में सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया जा रहा है। वहां का तापमान 36 डिग्री रहा। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 20 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस माह के अंत तक हल्की ठंड पड़ सकती है। अच्छी ठंड के लिए दिसंबर का इंतजार करना होगा। वैसे भी रायपुर में न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री तक रहता है। वहीं लाभांडी में 8 डिग्री तक तापमान गिर जाता है। यानी राजधानी के आउटर में अच्छी ठंड पड़ती है।
रायपुर में भी सोमवार को कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. कल दिन में तेज धूप ने लोगों को काफी परेशान किया था। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और हल्के बादल छाए गए। शाम तक कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सोमवार को प्रदेश में सबसे गर्म सुकमा जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड की गई है। तो वहीं न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, तो वहीं सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा दर्ज किया गया। इसी तरह बिलासपुर में दिन का तापमान 32.4, अंबिकापुर में 31.8 और जगदलपुर में 34.4 रिकॉर्ड किया गया है।
Updated on:
08 Oct 2024 11:53 am
Published on:
08 Oct 2024 11:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
