अंबिकापुर

छठ घाट जैसी पवित्र जगह पर भी इतना घटिया काम, आधा दर्जन महिलाओं के साथ हुआ ये

Chain Snetching: शहर के शंकरघाट (Shankar Ghat) स्थित छठ घाट (Chhath Ghat) पर पूजा में शामिल होने आईं थी महिलाएं, आरोपियों की महिलाओं पर थी नजर, इधर महिलाएं इस बात से पूरी तरह थीं अनजान, कोतवाली (Kotwali) में 5-6 महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत
less than 1 minute read
Chain snetching
Kotwali Ambikapur

अंबिकापुर. Chain Snetching: शहर के शंकर घाट स्थित छठ घाट पर गुरुवार की सुबह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी हुई थी। व्रत धारियों के परिजन के साथ ही अन्य लोग भी भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करने पहुंचे थे।

इस भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों द्वारा 5 से 6 महिलाओं के गले से सोने के मंगलसूत्र पार कर दिया गया। पीडि़त महिलाओं ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।


गुरुवार की सुबह छठ का अंतिम दिन था। सुबह-सुबह शहर के शंकर घाट स्थित छठ घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। शहर के तकिया रोड निवासी विद्या देवी छठ के अंतिम अघ्र्य में शामिल होने पहुंचीं थीं।

इस दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। विद्या देवी को इसकी जानकारी कुछ देर बाद मिली।

इसी तरह बताया जा रहा है कि शंकर घाट स्थित छठ घाट पर भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने 5 से 6 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार कर दिया है। विद्या देवी व अन्य महिलाओं ने भी इसकी शिकायत कोतवाली में की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।


भीड़भाड़ वाली जगहों पर पहुंचते हैं स्नेचर
गौरतलब है कि चेन स्नेचर व चोर भीड़भाड़ वाली स्थानों पर पहुंचकर सोने के मंगलसूत्र व कीमती गहने पहने महिलाओं को अपना टारगेट बनाते हैं। महिलाओं की जरा सी लापरवाही या ध्यान भटकने पर ऐसे लोग उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। नवरात्रि के दिनों में भी देवी मंदिरों में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

Published on:
11 Nov 2021 06:20 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद