अंबिकापुर

श्रीलंका से भगवान श्रीराम की चरण पादुका पहुंची अंबिकापुर, दर्शन के बाद भक्त लेकर निकले अयोध्या

Shri Ram Charan Paduka: शहर के अग्रसेन भवन में रात में पहुंची चरण पादुका का काफी संख्या में श्रीराम भक्तों ने किए दर्शन, सुबह चरण पादुका के साथ श्रीराम वनगमन परिपथ होते हुए निकले भक्त, 20 जनवरी को पहुंचेगी अयोध्या
2 min read
charan_paduka2_1.jpg

अंबिकापुर. Shri Ram Charan Paduka: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए श्रीलंका के अशोक वाटिका से भगवान श्रीराम की चरण पादुका को भक्त लेकर अयोध्या जा रहे हैं। इसी कड़ी में चरण पादुका रविवार की रात अंबिकापुर पहुंची। यहां श्रीराम के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो गया। शहर के अग्रसेन भवन में रातभर चरण पादुका रखी गई। इस दौरान काफी संख्या में भक्त ने दर्शन किए। सुबह 9 बजे चरण पादुका को लेकर श्रीराम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हो गए।


गौरतलब है कि भगवान श्रीराम की चरण पादुका श्रीलंका से निकलकर देश के 8 राज्यों से होते हुए अयोध्या जा रही है। श्रीराम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ से होकर गुजरे श्रीराम वनगमन परिपथ से चलकर रामभक्त 20 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। यहां नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में चरण पादुका स्थापित होगी।

रविवार की रात जैसे ही शहर में भगवान श्रीराम की चरण पादुका पहुंची, भगवान श्रीराम के जयकारों से शहर गुंजायमान हो उठा। शहर के अग्रसेन भवन में चरण पादुका रखी गई, जहां भक्तों ने फूल माला चढ़ाकर दर्शन लाभ प्राप्त किया।


चरण पादुका को अयोध्या लेकर निकले भक्त
सोमवार की सुबह साढ़े 7 बजे से 9 बजे तक भक्तों ने चरण पादुका के दर्शन किए। इसके बाद भक्त उसे अयोध्या लेकर निकल गए। अंबिकापुर से चरण पादुका लेकर भक्त बिश्रामपुर पहुंचे, यहां भी भक्तों ने भव्य स्वागत किया। चरण पादुका श्रीराम वनगमन परिपथ से मध्यप्रदेश होकर अयोध्या पहुंचेगी।

Published on:
08 Jan 2024 07:16 pm
Also Read
View All
Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत