अंबिकापुर

सरगुजा की इन 3 विधानसभा सीट पर 1 हजार 544 लोगों ने चुन लिया अपना विधायक, बाकी 20 को करेंगे वोट

चुनाव कार्य में जिन अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी उन्होंने डाक मतपत्र से कर लिया है मतदान
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 5:47 PM IST
Postal voting
Postal voting

अंबिकापुर. विधानसभा आम निर्वाचन की ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डाक मतपत्र से वोटिंग की जाती है। इसी कड़ी में आज विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा, अंबिकापुर एवं सीतापुर में कर्तव्यस्थ मतदानकर्मियों द्वारा डाक मतपत्र का उपयोग करते हुए कुल 1 हजार 544 मत डाले गए। डाक मतपत्र से मतदान हेतु विधानसभावार 3 सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं। इन सुविधा केंद्रों में मंगलवार को भी वोटिंग होगी।


लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में सुविधा केन्द्र बनाया गया है। इस सुविधा केन्द्र में रखी गई मतदान पेटी में लुण्ड्रा क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मतदान किया गया। लुण्ड्रा क्षेत्र के 508 कर्मचारियों द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया गया।

इस दौरान प्रशिक्षण लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक पीके बिस्वाल, अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डॉ. प्रसाद एन.व्ही. एवं सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक प्रशांत कुमार दास, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी न्रमता गांधी, सहायक कलेक्टर आकाश छिकारा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी अजय त्रिपाठी, नगर निगम की आयुक्त सूर्य किरण तिवारी उपस्थित थे।

अंबिकापुर विस के 548 कर्मचारियों ने की वोटिंग
इसी प्रकार अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में सुविधा केन्द्र बनाया गया है।

इस सुविधा केन्द्र में रखी गई मतदान पेटी में अंबिकापुर क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मतदान किया गया। अंबिकापुर क्षेत्र के 548 कर्मचारियों द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया गया।


सीतापुर विस में डाले गए 488 मत
सीतापुर विधानसभा क्षेेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर स्थित सुविधा केन्द्र में 488 मत डाले गये। सुविधा केन्द्रों में सिक्रेट बॉक्स बनाए गए हैं,

जहां कर्मचारी स्वेच्छापूर्वक चयन किए गए प्रत्याशी के समक्ष सही का निशान लगाते हैं। मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 13 नवंबर को भी इन सुविधा केन्द्रों में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…