अंबिकापुर

वोटरों के घर में पैर बांधकर फेंके जा रहे मुर्गे, ग्रामीण इलाकों में पूरी रात बंट रही दारू

विभिन्न राजनीतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने कर रही तरह-तरह के जतन, घर-घर पहुंचकर वोटरों को लुभाने की कवायद
less than 1 minute read
Chicken
Chicken

अंबिकापुर. अविभाजित सरगुजा की 8 सीट पर मतदान 20 नवंबर को होना है। वोटिंग में महज एक दिन का शेष है और ग्रामीण क्षेत्रों में वोटरों को लुभाने प्रत्याशियों के समर्थक दारू-मुर्गा जमकर बांट रहे हैं। ये खेल रात में खेला जा रहा है। मुर्गे का पैर बांधकर पार्टी की पर्ची के साथ घरों में फेंका जा रहा है।


चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशियों द्वारा हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। साम-दाम-दंड-भेद सब अपनाया जा रहा है। चूंकि मतदान में एक दिन शेष है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में रात में प्रत्याशियों के समर्थक ग्रामीणों के बीच दारू-मुर्गा जमकर बांट रहे हैं। पूरी रात यह खेल चल रहा है, निर्वाचन आयोग के विभिन्न छापामार दलों को इसकी भनक तक नहीं लग पा रही है।

वोटरों को खुला प्रलोभन दिया जा रहा है। इसकी वजह से बाजार में मुर्गे-बकरे की बिक्री भी बढ़ गई है। उदयपुर विकासखंड के ग्राम केंवरा सहित अन्य ग्रामों में तो रात में प्रत्याशियों के पर्चे के साथ एक-एक घर में मुर्गा फेंका जा रहा है।

हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। एक-एक वोट के लिए टकराव की स्थिति बन रही है। यही स्थिति सभी सीटों की ग्रामीण क्षेत्रों की है।

Published on:
19 Nov 2018 12:50 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: 3 दिन से गायब 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, आधे कपड़े गायब, खेत में घसीटे जाने के भी निशान

Surguja Police: पुलिस डॉग ‘कोका’ ने 2 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश, सबूत सूंघकर सीधे पहुंचा चोरों के घर, मिलेगा इनाम

Ambikapur News: एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य को हटाया, हॉस्टल अधीक्षिका को नोटिस, कलेक्टर से मिलने 100 छात्राएं पहुंची थीं पैदल

Minister Breakfast: मंत्री रामविचार नेताम को पत्नी ने परोसा देशी नाश्ता, कहा- पतिदेव बड़ा चाव से खाते हैं, स्वाद लेकर मंत्री बोले- वाह!- देखें Video

Ambikapur News: लुधियाना से लाया गया 17 वर्षीय युवराज, 2 ठेकेदार बेहोशी की हालत में छोडक़र फरार, हुई मौत