अंबिकापुर

Chhattisgarh Election Result 2023 : प्रचंड बहुमत से जीते रामकुमार टोप्पो, सीतापुर में खिला भाजपा का कमल फूल

Chhattisgarh Election Breaking News : छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने जीत दर्ज कर की है। भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने कांग्रेस को पछाड़कर बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि, कांग्रेस से उनके खिलाफ अमरजीत भगत चुनावी मैदान में है।

less than 1 minute read
sitapur_election_result_1.jpg

Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav Result : सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने प्रचंड बहुमत दर्ज कर जीत हासिल की है। इसे लेकर पार्टी में जश्न का माहौल है। इधर कुनकुरी,धरसींवा, लुंड्रा, बिलासपुर, राजनांदगाव और अभनपुर से भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कर दी है।

Chhattisgarh Chunav Result 2023 : आंकड़ों के अनुसार भाजपा 55 सीटों पर और कांग्रेस 32 पर है। कांग्रेस से डिप्टी टीएस सिंहदेव समेत 6 मंत्री पिछड़ गए है। रायपुर के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण से भाजपा की जीत का तय है। इधर रायगढ़ से ओपी चौधरी भी जबरदस्त बहुमत से आगे बढ़ रहे है।

Published on:
03 Dec 2023 04:30 pm