अंबिकापुर

Video : सिद्धु ने मोदी-रमन पर साधा निशाना, कहा- छग की 27 हजार बहू-बेटियां मुंबई की मंडी में बिकीं, बेटियों की ये कैसी सुरक्षा

सायराना अंदाज में की चुनावी सभा, कहा- कांगे्रस का हर कार्यकर्ता जानता है कि कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता, कांग्रेस खुद हारती है
3 min read
Navjot Singh Siddhu
Navjot Singh Siddhu election campaign

अंबिकापुर. पंजाब के उपमुख्यमंत्री नवजोत सिंह सिद्धु ने प्रचार के अंतिम दिन कलाकेंद्र मैदान में पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम रमन सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत की जनता प्रधानमंत्री पर विश्वास करे या नहीं लेकिन राहुल गांधी अपने सीडब्ल्यूसी मेम्बर पर अपने से ज्यादा विश्वास करते हैं।

अपने सायराना अंदाज में कहा कि बाजार में टू-इन-वन मिलता है, यहां के प्रत्याशी ऑल-इन-वन हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि 15 दिन के बाद इनकी गाड़ी में बड़ी सी बत्ती लग जाए और सड़कों पर सायरन सुनाई दे।

उन्होंने कहा कि वल्र्ड टाइम की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ की 27 हजार बहू-बेटियां मुंबई की मंडी में बिकीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता जानता है कि कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता, कांग्रेस खुद हारती है।

कलाकेंद्र मैदान में रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी व नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के समर्थन में चुनावी सभा में पंजाब के उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने प्रधानमंत्री व छत्तीसगढ़ के सीएम पर तीखा हमला किया। नवजोत सिंह सिद्धु ने कहा कि दिल्ली में एक नियम बना कि 15 वर्ष पुरानी गाड़ी को बदल देनी चाहिए, क्योंकि वह काला धुंआ फेंक रहा है।

फिर यहां रमन सिंह न केवल 15 वर्ष पुराने मुख्यमंत्री हो गए हैं, बल्कि काला धुआं भी फेंक रहे हैं और लोगों का मुंह काला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों का धान 1800 में नहीं बल्कि 2800 रुपए में खरीदा जाएगा। इसलिए किसान धान बेचने नहीं जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि 'छत्तीसगढ़ में उड़ रहा है विनाश का धूल और लोग कह रहे हैं मेरी सबसे बड़ी भूल, कमल का फूल।' इस दौरान अरूणेश्वर सिंहदेव, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल, शफी अहमद, जेपी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


आम आदमी बेच रहा है पकौड़ा
सिद्धू ने पीएम मोदी की मेक इन इंडिया पर जमकर हमला करते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन जापान से आ रही है। राफेल फ्रंास से आ रहा है। सरदार पटेल की मूर्ति चाइना से बनकर लग गया। जब ये सब बाहर से ही आ रहे हैं, तो मेक इन इंडिया का पूंछ पकड़कर घूमे और हम से क्या तलवाओगे पकौड़े।


छत्तीसगढ़ में आक्रोश है सरकार का बदलना निश्चित
नवजोत सिंह सिद्धु ने अपने सायराना अंदाज में कहा कि वो दरिया ही नहीं जिसमें रवानी नहीं, जब जोश ही नहीं तो क्या काम की तेरी जवानी। ठोको ताली। उन्होंने कहा कि सिद्धू यहां इनकी पोल खोलने आया है । दूध को भटठ्ी पर रख दो, उबलना निश्चित। छग के लोगों में आक्रोश है तो है सरकार का उलटना निश्वित। अब बुरे दिन जाने वाले हैं और राहुल भैया आने वाले हैं।


पीपल के सूखे पत्ते की तरह झड़ जाएगी बीजेपी
मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने विदेशो में कालेधन की बात की लेकिन नहीं होगी मन की बात। प्रेस कांफ्रेस नहीं करते। वे मन की बात करते हैं, जो कहूंगा सत्य कहूंगा। कड़वा जरूर हो। ये बीजेपी के लोग पीपल के सूखे पत्तों की तरह हो गए हैं अब झडऩे को तैयार हो गए है। अब रुख कांग्रेस वालों की आई है। मित्रों चौकीदार चोर है। चौकीदार का कुत्ता भी चोरों से मिला है। चौकीदार चौकस भी नहीं है।


क्या मिला- बाबा जी का ठुल्लू
नवजोत सिंह सिद्धु ने कहा कि पीएम कहते हैं विदेशों से ब्लैक मनी लाऊंगा और गरीब के खाते में 15-15 लाख आएगा। आया क्या बाबा जी का ठूल्लू। दो करोड़ की नौकरी मिलेगी कहते थे। गंगा साफ कर देंगे।

मोदी साहब झूठ बोले काला कौव्वा काटे। अच्छे दिन भी नहीं आए। 90 लाख करेाड़ का वादा किया था मोदी ने ये गरीब नहीं अमीरों के साथ मिले हैं। कांग्रेस मजदूरों की सरकार है। आने वाले समय में एक बात तो तय है, कि तीन राज्यों से ही शंखनाद होगा।


आज छग में किसान का कर्जा 32 सौ करोड़
सिद्धु ने कहा कि किसान कर्ज की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं उन्हें कुर्की की नोटिस मिल रहे हैं और अदानी के करोड़ो के खर्च माफ हो रहे हैं, क्योंकि पीएम अदानी के जहाज में घूमते हैं।


मोदी रमन को कहा अंधा गुरू बहरा चेला, दोनों नरक में ठेलम-ठेला
सिद्धु ने रमन सिंह पर हमला करते हुए कहा कि तुम्हारे पुत्र का स्वीस बैंक में खाता है। राफेल मेंं 11 सौ करोड़ किसकी जेब गर्म कर रहा है बताएं मोदी। सिद्धू के ऊपर किसी के 25 पैसे निकाल दो उसी दिन राजनीति छोड़ दूंगा और उसका चेला रमन सिंह अंधा गुरू-बहरा चेला, दोनों नरक में ठेलम-ठेला।


छत्तीसगढ़ की बहु-बेटियां मुम्बई की मंडी में बिकीं
सिद्धु ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 27 हजार बहू-बेटियां अगवा हो गईं। वल्र्ड टाईम की रिपोर्ट कहती है कि ये मुम्बई की मंडियों में बिकीं हैं। क्या यही सरकार की बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ योजना है। क्या यही बेटियों की सुरक्षा है।

Published on:
18 Nov 2018 04:30 pm
Also Read
View All
IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है