अंबिकापुर

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी को लेकर कही ये बातें, केंद्र सरकार को बताया राह में रोड़ा

Chhattisgarh minister: मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएगा राज्य सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल

2 min read
Food minister Amarjeet Bhagat

अंबिकापुर. सरगुजा रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे खाद्य मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान किसानों का धान 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर ही खरीदे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस पर केन्द्र सरकार को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि उनका चेहरा लोगों के सामने आ सके।


पुलिस रक्षित केंद्र स्थित मैदान में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों का धान 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। सरकार पहले भी किसानों के साथ खड़ी थी और अब भी किसानों के साथ खड़ी है।

राज्य सरकार हर हाल में किसानों का धान 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने हेतु प्रतिबद्ध है, लेकिन इसमें बीच में भारत सरकार का रोड़ा है। अब तक केंद्र सरकार ने धान खरीदे जाने की अनुमति नहीं दी है, जबकि सरकार ने पहले १५ नवम्बर से धान खरीदे जाने की घोषणा की थी। इसे बढ़ाकर 1 दिसम्बर कर दिया गया है।

विभाग से जो जानकारी मिल रही है और जो पत्र मिले हैं, उससे स्पष्ट है कि केंद्र सरकार धान खरीदी की अनुमति नहीं देने के मूड में है। इस संबंध में प्रधानमंत्री से मुलाकात करने व ज्ञापन सौंपने के लिए दिल्ली भी राज्य सरकार के जनप्रतिनिधि जाएंगे।


अपने संसाधन से देंगे बोनस
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि हर राज्य का धान खरीदी किए जाने को लेकर केंद्र सरकार कोटा निर्धारित करती है, लेकिन अब तक यह निर्धारित नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ भी देश का हिस्सा है और यहां का कोटा भी निर्धारित किया जाना चाहिए। दो तरह की बात नहीं चलेगी।

अमरजीत भगत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कहा गया है कि जो राज्य समर्थन मूल्य पर बोनस वितरित कर रहे हैं, उनके धान नहीं खरीदे जाएंगे। जबकि राज्य सरकार धान पर बोनस अपने संसाधन से देगी।

Published on:
04 Nov 2019 08:59 pm
Also Read
View All
Crusher Plant Accident: क्रशर प्लांट में भारी-भरकम जाली गिरने से आदिवासी मजदूर की मौत, गैस कटर से काटकर निकाला बाहर

Car Crushed 2 Youth Video: अंबिकापुर में तेज रफ्तार कार ने 2 युवकों को रौंदा, हवा डलवाने के दौरान हादसा, सडक़ पर शव रखकर चक्काजाम

Illegal Recovery: ट्रैफिक जवान का रुपए मांगते वीडियो वायरल, नो-एंट्री में घुसा था वाहन, चालक से कहा- 500 रुपए दो

Congress Protest on Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने पेट्रोल पंप में किया प्रदर्शन, 4 दिन चलेगा आंदोलन

Road Accident: लुचकी घाट सडक़ हादसे में मृत 2 युवकों में 1 की हुई शिनाख्त, पत्नी समेत 2 घायल, बच्चे की टीसी लेने आ रहा था अंबिकापुर