अंबिकापुर

सीएम बोले- बोनस देकर दिवाली से पहले किसानों को एक और त्यौहार मनाने का मिला मौका

अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में सीएम ने 18 हजार 759 किसानों के खाते में बटन दबाकर किया राशि ट्रांसफर
4 min read
CM in Ambikapur
CM distributed bonus

अंबिकापुर. बारिश के बीच गुरुवार को पीजी कॉलेज मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थित किसानों को बोनस वितरित कर बोनस तिहार मनाया गया। मुख्यमंत्री ने एक बटन दबाकर 18 हजार 759 किसानों के खाते में सीधे बोनस की राशि ट्रांसफर कर दिया। इस दौरान उन्होंने करोड़ों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। प्रोटोकॉल के तहत नेता प्रतिपक्ष को उचित सम्मान नहीं मिलने व बोलने का अवसर नहीं दिए जाने से नाराज होकर नेता प्रतिपक्ष सीएम का उद्बोधन शुरू होने से पहले ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए।


पीजी कॉलेज मैदान में गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा 'बोनस तिहार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भैयालाल राजवाड़े, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, सांसद कमलभान सिंह थे। कार्यक्रम की शुरूआत सीएम व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि दीपावली के पहले सरगुजा के किसानों के लिए एक और त्यौहार मनाने का अवसर देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश की सरकार बोनस वितरित करके दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी १० मिनट के अंदर एक बटन दबाने के बाद सरगुजा जिले के 18 हजार 759 किसानों के खाते में बोनस की राशि पहुंच जाएगी। देश के प्रधानमंत्री की सोच है कि अंतिम क्षेत्र में भी बैठे किसान का विकास होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से किसानों को बोनस का वितरण किया जा रहा है।

सरगुजा के लिए आज का यह दिन ऐतिहासिक है। दीपावली के पहले एक और दीपावली जिले के हजारों किसान मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा के किसानों को कोई आगे बढऩे से रोक नहीं सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तो वर्ष २०१६ के धान खरीदी का बोनस दिया जा रहा है।

इस वर्ष सरगुजा में अच्छी फसल हुई है। इस वर्ष आप जितना भी धान बेंचेंगे उसका बोनस इसी वर्ष दीपावली से पहले प्रदेश की सरकार किसानों को वितरित करेगी। किसानों को फिर से दीपावली के पूर्व एक और त्यौहार मनाने का अवसर मिलेगा। भाजपा की सरकार जब से सत्ता में आई है तब से सोसायटी में यूरिया लेने के लिए न तो किसानों की लाइन लगती है और न ही उन्हें चक्काजाम करना पड़ता है।

इस दौरान महापौर डॉ अजय तिर्की, लुण्ड्रा विधायक चितामणी महाराज, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पूनम चंद्राकार, भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव, अनिल सिंह मेंजर, जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम, अंबिकेश केशरी, जन्मजेय मिश्रा, कमिश्नर रीता शांडिल्य, आईजी हिमांशु गुप्ता, कलक्टर किरण कौशल, एसएसपी आरएस नायक, सीसीएफ केके बिसेन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


किसानों को बोनस देने का कांग्रेसी कर रहे विरोध
सीएम ने कहा कि जो बोनस देने का विरोध कर रहे हैं उन्होंने अपने शासनकाल में कभी किसानों के हित में सोचा क्या। अपने शासनकाल में कभी धान खरीदी को बोनस दिया है क्या। वर्ष 2000 से 2003 तक कांग्रेस की सरकार थी। तब कांग्रेस किसानों से ऋण पर 13 से 14 प्रतिशत तक ब्याज की वसूली करती थी। लेकिन हमारी सरकार ने पहले 4 फीसदी तक व उसके बाद अब शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण का वितरण कर रही है। भाजपा की सरकार ने जो वायदा किया है वह करके दिखाया। उन्होंने कहा कि मैं यहां सरकार की योजनाएं गिनाने नहीं आया हूं, आपके साथ बोनस तिहार का उत्सव मनाने आया हूं।


सरगुजा के लोग जानते हैं अतिथि का स्वागत करना
मुख्यमंत्री केे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले हुई झमाझम बारिश का मजा लेते हुए कहा कि यहां के लोगों का उत्साह व ऊर्जा देख मेरी थकान खत्म हो गई है। बारिश के बावजूद जगह-जगह कीचड़ होने के बाद भी लोग मेरा इंतजार करते रहे। इससे बड़ी स्वागत कुछ नहीं हो सकती। सरगुजा के लोग जानते हैं कि अतिथि का स्वागत कैसे करते हैं।


अगर विकास है तो भाजपा के राज्य में
जिले के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दीपावली से पहले किसानों के साथ त्यौहार मनाने आये हैं। आज खुशी का दिन है। बोनस वितरण करने वाले मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बोनस तिहार में उमड़ी भीड़ यह दिखाती है कि अगर कहीं विकास हुआ है तो भाजपा की सरकार में विकास हुआ है। प्रधानमंत्री का यह सपना है कि किसानों की आय दोगुनी होनी चाहिए।


किसान हित में काम कर रही है सरकार
राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के 13 लाख किसानों के लिए २१ हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया है। आज प्रदेश के चौक-चौराहे, नगर में हर तरफ हर वर्ग का विकास नजर आाता है। किसानों के स्वाभिमान का क्षण है।


किसानों के खाते में मिला सम्मान से जीने का अधिकार
सांसद कमलभान सिंह ने कहा बोनस तिहार अनाज उत्पादन करने वाले, भूख मिटाने वाले किसानों के सम्मान का कार्यक्रम है। जब-जब किसानों पर संकट आया है। भाजपा सरकार द्वारा हर संभव मदद देने का प्रयास किया गया है। देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में डॉ. रमन सिह की सरकार किसानों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दे रही है।


सीएम ने लैपटॉप का बटन दबाकर किया 32 करोड़ राशि ट्रांसफर
मुख्मंत्री डॉ रमन सिंह ने गुरूवार को पीजी कॉलेज मैदान से लैपटॉप का बटन दबाकर बोनस तिहार कार्यक्रम से ही जिले के 18 हजार 759 किसानों के खाते में सीधे 32 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस दिन से बोनस तिहार की घोषणा हुई है। विरोधी मित्रों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया है। किसानों के खाते में बोनस की राशि स्थानांतरित होने से इनके चेहरे की रंगत फीकी पड़ गई है।


करोड़ो की दी सौगात
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को 149.51 करोड़ रुपए के लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के साथ ही कई ऐसे काम जो पूर्ण हो चुके हैं, उनका लोकार्पण किया। इसमें पीजी कॉलेज में बने ऑडिटोरियम भवन, स्टेडियम में बने स्पोट्र्स छात्रावास सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण किया। जबकि विश्वविद्यालय के बनने वाले छात्रावास भवन का भूमिपूजन भी किया गया और इंजीनिरिंग कॉलेज भवन का भी भूमिपूजन किया गया।

Published on:
05 Oct 2017 09:31 pm
Also Read
View All
Ambikapur Land Fraud: जमीन का 2 बार सौदा कर बुजुर्ग से ले लिए 18 लाख, कहा- शिकायत की तो जेल भिजवा देंगे, 3 भू-माफिया पर एफआईआर

Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

Ambikapur Fraud Case: 1000 रुपए देकर कपड़ा व्यवसायी को लगाया 10.28 लाख का फटका, व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र लड़कियों ने किया खेला

Ambikapur News: सहायक पोस्टमास्टर ने महिला के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपए, पासबुक अपडेट कराने पर हुआ पर्दाफाश

Ambikapur News: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कर रहा था ब्लैकमेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से किया निलंबित