अंबिकापुर

अदानी एकेडमी का 3-0 से सरगुजा लीग Football पर कब्जा, समापन में CM ने क्या कहा- देखें Video

स्व. अरुण प्रताप सिंहदेव स्मृति सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में अदानी एकेडमी ने ट्राइबल टाइगर को 3-0 से हराकर जीता खिताब

3 min read
CM in Football match

अंबिकापुर. अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम को देखकर लग रहा है कि कलकत्ता के मोहन बागान में आ गया हूं। अदानी एकेडमी के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। दावे के साथ कह सकता हूं कि अदानी एकेडमी के खिलाड़ी जल्द ही राष्ट्रीय टीम में नजर आएंगे। इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


ये बातें मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने स्व. अरुण प्रताप सिंहदेव स्मृति सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री गुरुवार को राजीव गांधी पीजी कॉलेज ग्राउंड में किसानों को धान बोनस का वितरण करने आए थे। यहां से निकलकर वे सीधे गांधी स्टेडियम पहुंचे। भारी सुरक्षा के बीच उनका स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें

धान बोनस की सूची में नेता प्रतिपक्ष सहित कई दिग्गज कांग्रेसी, टीएस बोले- मैं नहीं लूंगा बोनस

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता स्व. अरुण प्रताप सिंहदेव की स्मृति में खेली जा रही है। 60-70 के दशक में स्व. अरुण एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी रहे। वे उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए यह आशा करते हैं कि आने वाले समय में सरगुजा फुटबॉल में पूरे देश में स्वर्णिम स्थान बनाएगा। उन्होंने फाइनल में पहुंचे अदानी सरगुजा फुटबॉल एकेडमी व ट्राइबल टाइगर टीम को बेहतरीन खेल दिखाने के लिए बधाई दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 18 भूतपूर्व फुटबॉल खिलाडिय़ों को शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया। मंच संचालन अंजनी पांडेय व आभार प्रदर्शन अनुराग सिंहदेव ने किया। गौरतलब है कि इस वर्ष सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव की पिता की स्मृति में खेला गया।


अदानी ने 3-0 से जीता खिताब
दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अदानी सरगुजा फुटबॉल एकेडमी सीनियर व ट्राइबल टाइगर सीनियर टीमों के मध्य खेला गया। पहले हाफ से ही अदानी एकेडमी के खिलाड़ी बेहतर तकनीक व तालमेल से खेले। इसका फायदा भी उन्हें जल्द ही मिला जब जर्सी नंबर 16 खिलाड़ी विजय ने 12वें मिनट में बेहतरीन गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इस दौरान ट्राइबल टाइगर के खिलाडिय़ों ने भी गोल करने के काफी प्रयास किए लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके। दूसरे हाफ में भी अदानी एकेडमी के खिलाड़ी ही छाए रहे। मैच अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था। ऐसा लगा कि अदानी 1-0 गोल से ही मैच जीतेगी लेकिन अंतिम 15 मिनट में अदानी के खिलाडिय़ों ने 2 और गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिला दी।

टीम के लिए 50वें मिनट में जर्सी नंबर 10 खिलाड़ी आनंद तथा 61वें मिनट में जर्सी नंबर 8 के खिलाड़ी चंदर ने गोल किए। इस तरह अदानी ने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता पर कब्जा किया। निर्णायक की भूमिका में प्रमेंद्र बहादुर सिंह, संजय पाल, ललित किशोर, आनंदधर दीवान, रुपेश थे।


लगातार दूसरी बार जमाया कब्जा
अदानी एकेडमी की टीम वर्ष 2015 में वे ट्राइबल टाइगर के ही हाथों परास्त होकर उपविजेता रही थी। प्रतियोगिता की विजेता अदानी एकेडमी व उपविजेता टीम ट्राइबल टाइगर को अतिथियों के करकमलों से ट्रॉफी व नकद से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच मलयसेन गुप्ता व रामबहादुर लामा को भी सम्मानित किया गया।


ये रहे उपस्थित
प्रतियोगिता समापन अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा, खेल मंत्री भइयालाल राजवाड़े, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, सांसद कमलभान सिंह, महापौर डा. अजय तिर्की, जिपं अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, डिप्टी मेयर अजय अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव, पार्षद आलोक दुबे, निरंजन राय, विकास वर्मा, कमिश्नर रीता शांडिल्य, कलक्टर किरण कौशल, एसएसपी आरएस नायक, पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, अंबिकेश केशरी, जगजीत मिंज, सोमनाथ सिंह इंजीनियर, राजेंद्र सिंह राणा, निश्चल प्रताप सिंह, विकास सिंह, विवेक सिंह, दीपक कुजूर सहित अन्य उपस्थित थे।


अभा गोल्ड कप की हुई घोषणा
प्रतियोगिता के अंत में पूर्व महापौर प्रबोध मिंज व महापौर डा. अजय तिर्की की सहमति से 26 जनवरी 2018 से अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता अंबिकापुर में कराने की घोषणा की गई। इसका स्वागत मैदान में उपस्थित खेलप्रमियों ने तालियां बजाकर की।


कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्टेडियम में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। मुख्यमंत्री के आने से पूर्व स्टेडियम में पहुंचे क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक रामअवध सिंह को भी पुलिस की जांच से गुजरना पड़ा। टीआई रैंक के अधिकारी ने उनकी आइडेंटिटी देखने के बाद अन्य पुलिस अधिकारियों से कंफर्म किया, फिर मंच के पास जाने दिया।


इन्हें किया गया पुरस्कृत
मैन ऑफ द सीरिज- चंद्रकुमार केरकेट्टा (अदानी सीनियर)
बेस्ट स्कोरर- राजेश (अदानी जूनियर)
बेस्ट गोलकीपर- अंजल (अदानी सीनियर)
बेस्ट डिफेंडर- संदीप (ट्राइबल टाइगर)
बेस्ट ग्रामीण टीम- कमारी, राजपुर

ये भी पढ़ें

Video : CM के सामने फुटबॉल की होगी जोरदार जंग, भिड़ेंगे अदानी एकेडमी व ट्राइबल टाइगर के खिलाड़ी
Published on:
05 Oct 2017 08:46 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत