अंबिकापुर

BF से शादी कर 4 माह बाद लौटी युवती की ससुराल के कुएं में मिली लाश, हत्या की बात पर मचा बवाल

परिजन ने हत्या का आरोप लगाकर चौकी में किया प्रदर्शन, कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रेमी के साथ रह रही थी मृतिका

2 min read
protest in police station
protest in police station

राजपुर. घर से भागकर प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद उसके घर में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजन व ग्रामीणों ने शुक्रवार को बरियों चौकी में आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। मृतिका के परिजन ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। ये पूरा मामला ग्राम आरा है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम अमड़ीपारा पहाड़पारा निवासी १८ वर्षीय देवंती गोंड़ पिता पुखराज गोंड़ व ग्राम आरा निवासी २५ वर्षीय शाकिब अंसारी पिता शहाबुद्दीन अंसारी ने ४ माह पूर्व घर से भागकर अंबिकापुर में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस मामले में युवती के परिजन ने बरियों चौकी में शाकिब द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस पर बरियों पुलिस ने युवक-युवती को एक माह पूर्व पकड़कर राजपुर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। चूंकि दोनों नाबालिग थे और उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी इसलिए मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद देवंती शाकिब के साथ उसके घर में रहने लगी। दोनों बिलासपुर में रहकर काम कर रहे थे।
एक सप्ताह पहले आए थे घर
देवंती व शाकिब एक सप्ताह पहले ही मोहर्रम त्यौहार मनाने ग्राम आरा स्थित अपने घर आए थे। गुरुवार की शाम लगभग ५ बजे देवंती घर के ही पास संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबी मिली। उसके पति व अन्य परिजन ने उसे बाहर निकाला और कार से सीधे मिशन अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


आधे घंटे तक किया प्रदर्शन
देवंती के परिजन व गांव के लोगों ने घटना को लेकर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बरियों चौकी पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके साथ अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे। परिजन ने आरोप लगाया कि मृतिका के पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया है। परिजन मृतिका के पति व ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा व हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।

चौकी प्रभारी रूपेश नारंग ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया तब जाकर वे शांत हुए। चौकी से निकलने के बाद परिजन व अन्य लोग रैली की शक्ल में ग्राम चांची, बघिमा, ककना, आरा व घटगांव में प्रदर्शन करते हुए इस मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। इन गांवों की सभी दुकानें बंद रहीं।

विरोध प्रदर्शन में बरियों के भाजपा मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद सांडिल्य, सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, बरियों मंडल उपाध्यक्ष छोटू जायसवाल, शिवशरण राम, सत्यनारायण, हरिकिशुन पैंकरा, मदन गोयल व अन्य लोग शामिल रहे।

वहीं मृतिका के पति का कहना है कि वो कुएं के पास कपड़ा धोते समय गिर गई थी, उसे जीवित हालत में बाहर निकालकर अस्पताल ले गए थे। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस घटना को लेकर ग्राम ककना व चांची बंद रहा। पुलिस हालात पर नजर बनाई हुई है।

Published on:
29 Sept 2017 06:01 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल