अंबिकापुर

इन 5 बच्चों की अब कैसे होगी परवरिश? पिता ने सोते समय कर दी मां की हत्या

घरेलू विवाद पर दो बच्चों के साथ सो रही पत्नी की पति ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट
2 min read
5 child who orphaned
Children

लखनपुर. घरेलू विवाद में ग्रामीण ने 2 बच्चों के साथ घर में सो रही पत्नी पर फावड़ा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो घटना देख सन्न रह गए। सुबह मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।


सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड स्थित कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम तिरकेला निवासी 45 वर्षीय पीयूष लकड़ा अपनी पत्नी कैलाशो बाई 41 वर्ष व 4 बेटों व एक बेटी के साथ रहता था। शनिवार की रात लगभग ८ बजे उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इससे नाराज होकर पीयुष लकड़ा घर से बाहर चला गया। इधर कैलाशो बाई सभी बच्चों को खाना खिलाकर 2 बच्चों के साथ सोने चली गई। जबकि ३ बच्चे पड़ोसी के घर में टीवी देखने चले गए। देर रात करीब 1 बजे पति पीयूष लकड़ा घर आया और सो रही पत्नी पर अचानक फावड़े से ताबड़तोड़ प्राणघातक प्रहार कर दिया।

फावड़े के घातक प्रहार से कैलाशों के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। उसके शरीर से काफी मात्रा में खून निकल गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति वहां से फरार हो गया। मां की हत्या के बाद बच्चे जब रोने लगे तो पड़ोस के लोग दौड़कर वहां पहुंचे।

उन्होंने देखा तो कैलाशो लहूलुहान घर में पड़ी है। घटना की सूचना सुबह उन्होंने कुन्नी चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए लखनपुर अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस धारा 302 के तहत पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।


बच्चे हो गए अनाथ
मां की हत्या के बाद पिता का जेल जाना तय है। इस घटना के बाद बच्चों के सिर से जहां मां का साया उठ गया, वहीं पिता के जेल चले जाने से उनकी परवरिश कौन करेगा, यह एक बड़ा सवाल है।

Published on:
16 Oct 2017 07:08 pm
Also Read
View All
Ambikapur Land Fraud: जमीन का 2 बार सौदा कर बुजुर्ग से ले लिए 18 लाख, कहा- शिकायत की तो जेल भिजवा देंगे, 3 भू-माफिया पर एफआईआर

Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

Ambikapur Fraud Case: 1000 रुपए देकर कपड़ा व्यवसायी को लगाया 10.28 लाख का फटका, व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र लड़कियों ने किया खेला

Ambikapur News: सहायक पोस्टमास्टर ने महिला के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपए, पासबुक अपडेट कराने पर हुआ पर्दाफाश

Ambikapur News: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कर रहा था ब्लैकमेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से किया निलंबित