अंबिकापुर

दुपट्टे से गला घोंटकर मंदिर में रातभर रखी Girl friend की लाश, सुबह पेड़ पर लटकाया

पे्रमी व उसके परिजनों ने 13 दिन पूर्व दिया था जघन्य वारदात को अंजाम, मृतिका के परिजनों ने आईजी से लगाई कार्रवाई की गुहार

2 min read
body hanging
girl body hanging

अंबिकापुर. 8 सितंबर को 16 वर्षीय किशोरी की लाश जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुटगा के बच्छरांव में पेड़ पर फांसी से लटकती हुई मिली थी। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या का जुर्म दर्ज किया था। वहीं किशोरी के परिजनों व सैकड़ों ग्रामीणों ने मामले में किशोरी के पे्रमी व उसके घरवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आईजी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी ने अपने घर वालों के साथ मिलकर 8 सितंबर को किशोरी का दुपट्टे से पहले गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद उन्होंने गांव से लगे मंदिर में रातभर उसकी लाश रखी। सुबह हत्या को आत्महत्या दिखाने उन्होंने मंदिर के पास ही गुलाइची के पेड़ में उसका शव दुपट्टे का फंदा बनाकर लटका दिया था। ऐसा करते कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देखा था। उन्होंने मामले में पुलिस की विवेचना पर भी सवाल उठाते हुए आईजी को लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र के ग्राम बुटगा बच्छरांव के ग्रामीणों ने आईजी हिमांशु गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपते हुए ९ सितंबर को फांसी पर लटकी किशोरी की लाश मिलने के मामले को उसकी हत्या बताया। मृतिका के परिजनों व गांव वालों ने बताया कि 9 सितंबर को गांव के मंदिर के समीप लगे गुलाइची पेड़ पर रूपा कुजूर का शव लटकता हुआ मिला था। शव उसकी चुन्नी से ही लटक रहा था, लेकिन इस दौरान पेड़ की डाली टूट चुकी थी।

गांव के लोगों ने बताया कि गांव के ही समीर यादव द्वारा पिछले तीन वर्ष से उसका दैहिक शोषण किया जा रहा था। ८ सितंबर की रात समीर यादव व उसके परिवार वाले मिलकर नाबालिग की चुन्नी से गला घोंट कर निर्मम हत्या कर दी थी। इसकी जानकारी हरिशचन्द्र के घर पर धागर ने बुधनाथ राम चौहान के माध्यम सेे बताया।

उन्होंने बताया कि रात में बारिश की वजह से शव को मंदिर के बाहर रख सुबह पेड़ में लटका दिया गया और यह साबित करने का प्रयास किया गया कि उसने आत्महत्या की है। इसकी जानकारी पूर्व विधायक गणेश राम भगत द्वारा एसपी को दी गई थी। मामले की जानकारी लगने पर गांव का कोटवार अपने साथी को लेकर घटना स्थल की ओर गया। नदी में ज्यादा पानी होने के कारण वह घटना स्थल नहीं पहुंच सका।


बारिश के बावजूद नहीं भीगे थे मृतिका के कपड़े
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश होने के बावजूद मृतिका के कपड़े, बाल व बैग नहीं भीगे थे। मोबाइल में समीर यादव का फोटो भी था। इधर मृतिका के परिजन के आने से पहले ही नारायणपुर पुलिस ने अपनी कार्रवाई पूरी कर ली थी। मामले में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। ग्राम सभा द्वारा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई और आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान ग्लोरिया टोप्पो, मुन्ना टोप्पो, संदेश, पार्वती, प्रमिला तिर्की, सरोज एक्का सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Published on:
22 Sept 2017 06:28 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार