अंबिकापुर

शाम को निकली महिला रातभर घर नहीं लौटी, सुबह अद्र्धनग्न हालत में यहां मिली लाश

घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में स्थित ढोढ़ीनुमा कुएं में तैरता मिला महिला का शव, पुलिस ने पीएम पश्चात परिजनों को सौंपा
2 min read
woman dead body
woman dead body into the well

अंबिकापुर/रघुनाथपुर. ग्राम पंचायत सिलसिला की एक महिला शनिवार की शाम घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। रातभर घर नहीं लौटने पर सुबह उसकी खोजबीन की गई। इसी दौरान खेत में बने ढोढ़ीनुमा कुएं में उसकी तैरती हुई लाश मिली। महिला के कपड़े कुएं के बाहर पड़े हुए थे। यह देख घरवालों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा, पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।


रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलसिला निवासी दसमतिया उरांव पति जुगरु 50 वर्ष की पिछले एक सप्ताह से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह बिना बताए घर से निकल जाती थी। शनिवार की शाम करीब 5 बजे फिर वह घर से निकल गई। घरवालों ने सोचा कि गांव में ही कहीं घूम रही होगी, इस कारण उसकी खोजबीन नहीं की। जब वह रातभर घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।

रविवार की सुबह वे उसकी खोजबीन में निकल गए। जब वे अपने खेत में बने ढोढ़ीनुमा कुएं के पास गए तो महिला की साड़ी बाहर पड़ी थी। उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो महिला की अद्र्धनग्न लाश तैर रही थी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल रघुनाथपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी धनंजय पाठक, आरक्षक सुरेश पैंकरा व राकेश एक्का के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने गांववालों की मदद से महिला का शव को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस महिला के परिजनों से बयान दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। इधर महिला की मौत से उसके परिजनों सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। घरवालों का कहना है कि महिला एक सप्ताह पूर्व स्वस्थ थी लेकिन अचानक उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी।

Published on:
24 Sept 2017 04:39 pm
Also Read
View All
Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका