अंबिकापुर

युवती के घर रात में रुका और बना लिया वो वाला रिश्ता, फिर कई बार दुष्कर्म के बाद था इस तैयारी में

4 वर्ष पूर्व युवती का एक युवक से मोबाइल पर हुआ था संपर्क, अपने घर ले जाकर भी किया कई महीने तक दुष्कर्म
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2017, 4:40 PM IST
raped
young girl raped

अंबिकापुर/कुसमी. वर्ष 2014 में का संपर्क मोबाइल पर एक अंजान युवक से हुआ था। इसके बाद दोनों में बात होने लगी। एक साल बाद युवक युवती के घर पहुंच गया। यहां वह रातभर रुका और शादी का झांसा देकर युवती से पे्रम-संबंध बना लिया।

इसके बाद वह युवती को अपने साथ अपने घर ले गया और यहां रखकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने शादी की बात कही तो वह इनकार करने लगा और उसे वापस घर भेज दिया। कुछ दिन बाद उसने युवती का फोन उठाना ही बंद कर दिया। वह दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहा था।

इसकी खबर जब युवती को लगी तो उसने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।


जशपुर जिले के बगीचा थानांतर्गत ग्राम बेतरा निवासी आरोपी सुमन नगेशिया का वर्ष 2014 में मोबाइल के माध्यम से बलरामपुर जिले के करौंधा थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहरनगर निवासी 25 वर्षीया युवती से हुआ। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के दोस्त बने और फिर प्यार हो गया।

पे्रम जब परवान चढऩे लगा तो 2 जनवरी 2015 को युवक सुमन नगेशिया युवती से मिलने उसके गांव जवाहरनगर आया। इसके बाद रात में वह युवती के घर पर ही रुक गया। इस दौरान उसने युवती को शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

सुबह उसने फिर युवती से कहा कि वह उससे शादी करेगा और उसे साथ ले जाना चाहता है। युवक की यह बात सुनकर युवती राजी हो गई और उसके साथ उसके घर चली गई। यहां युवक अपने घर पर युवती को रखकर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच जब युवती उससे शादी करने ले लिए कहती तो वह बात को टाल जाता।


शादी से इनकार कर लग गया दूसरे से शादी की तैयारी में
अपने घर पर कई बार दुष्कर्म के बाद उसने युवती को वापस भेज दिया। इसके बाद उसने धीरे-धीरे युवती से फोन पर बातें करना भी बंद कर दिया और शादी से साफ इनकार कर दिया। युवक दूसरे जगह शादी करने की तैयारी में लग गया।

जब यह बात युवती को पता चली तो उसने करौंधा थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी सुमन नगेशिया के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार