अंबिकापुर

Chit fund company: 17 करोड़ लेकर फरार चिटफंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित 7 के खिलाफ एफआईआर, रुपए डबल होने का दिया था झांसा

Chit fund company: कम समय में पैसे डबल होने के झांसे में आकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने 17 करोड़ रुपए कर दिए थे निवेश, अब पछता रहे, एजेंट पर दबाव बना रहे

2 min read
Chit fund company

अंबिकापुर. Chit fund company: शहर में संचालित एक चिटफंड कंपनी के पदाधिकारी निवेशकों के 17 करोड़ से अधिक रुपए लेकर फरार हो गए हैं। चिटफंड कंपनी ने कम समय में रुपए डबल करने का झांसा लोगों को दिया था। इधर निवेशक एजेंट पर रुपए वापस करने का दबाव बना रहे हैं। इससे परेशान एजेंट ने चिटफंड कंपनी (Chit fund company) के खिलाफ गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एजेंट की रिपोर्ट पर पुलिस ने कंपनी के मैनेजिग डायरेक्टर, डायरेक्टर सहित 7 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

शहर के रिंग रोड में वर्ष 2007 से वेलफेयर कंपनी (Chit fund company) का संचालन किया जाता था, जिसने लोगों को कम समय में रुपए डबल कर वापस देने का झांसा दिया गया था। एजेंट के माध्यम से काफी संख्या में लोगों ने उक्त कंपनी में करीब 17 करोड़ से अधिक रुपए निवेश किए थे।

कंपनी वर्ष 2015 में अंबिकापुर से कार्यालय बंद कर निवेशकों के 17 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गई। इधर निवेशक एजेंटों पर पैसे के लिए दबाव बना रहे हैं। एजेंटों को कंपनी (Chit fund company) का मुख्य कार्यालय विशाखापटनम आंध्रप्रदेश बताया गया था।

इन 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निवेशकों के दबाव से परेशान एजेंट ग्राम अमगांव निवासी देवराज यादव ने कंपनी (Chit fund company) के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय प्रसाद माला, डायरेक्टर वी. संध्यावाली, एडवाइजर मेंबर बलराम पाठक, रीजनल इंचार्ज नवनीत कुमार पांडेय सहित जोनल इंचार्ज अखिलेश प्रजापति, रीजनल ऑफिसर शशिभूषण चौरसिया,

एडवायजरी मेंबर अर्जन प्रजापति के खिलाफ गांधीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Published on:
05 Sept 2024 09:13 pm
Also Read
View All
Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Murder in Surguja: 2 छोटे भाइयों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, एक है नाबालिग

Constable-Driver Brutally Beaten: सूरजुपर डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हुए बेहोश, सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे थे दोनों

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video