14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG bus accident: कार और बाइक को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

CG bus accident: जिस दुकान में बस जा घुसी, वह शिक्षक की है, ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक ने दुकान का शेड सडक़ की ओर निकाल रखा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Sep 2024, 8:21 PM IST

CG bus accident

कुसमी। CG bus accident: अंबिकापुर से कुसमी की तरफ गुरुवार को आ रही एक यात्री बस सेमरा के पेट्रोल पंप के आगे एक मोड़ में अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस ने कार व बाइक को टक्कर (CG bus accident) मार दी, फिर किराना दुकान में जा घुसी। दुर्घटना में कार, बाइक व दुकान का शेड क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस के परिचालक व कुछ यात्रियों को चोटें आईं। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि दुकान की शेड सडक़ की ओर निकली हुई है। सरपंच-सचिव की समझाइश के बाद भी इसे हटाया नहीं गया।

गुरुवार की सुबह 8 बजे अंबिकापुर से शिबा बस क्रमांक सीजी 15 डी एक्स-2312 सवारियों को लेकर कुसमी की तरफ आ रही थी। इसी ग्राम सेमरा में स्टेयरिंग फेल होने से बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी कार, बाइक को टक्कर मारते हुए किराना दुकान में जा घुसी। इससे कार, बाइक व दुकान का शेड क्षतिग्रस्त (CG bus accident) हो गया।

वहीं बस के परिचालक सहित सवारियों में बालकेश्वरी बाई सहित अन्य को चोटें आई। इनका कुसमी अस्पताल में उपचार किया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार, बाइक व किराना दुकान प्राथमिक शाला बादा में पदस्थ शिक्षक मुरारी प्रसाद गुप्ता की है। दुकान के साथ शिक्षक का मकान भी है।

गनीमत रही कि घटना के दौरान दुकान के परछी या सडक़ में कोई व्यक्ति नहीं था, अन्यथा किसी की जान जा सकती थी। शिक्षक ने मामले (CG bus accident) की रिपोर्ट कुसमी थाना में दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:CG road accident: Video: संकरी पुलिया पर कोयला लोड 3 हाइवा में जबरदस्त भिड़ंत, 11 घंटे तक जाम रही सडक़

मुख्य मार्ग से सटाकर शिक्षक ने बना रखी है दुकान

सेमरा के ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक ने अपने मकान के सामने जो दुकान बनाए हैं, वह मुख्य मार्ग से सटा हुआ है, वहां मोड़ व ढालान होने से हमेशा दुर्घटना (CG bus accident) की आशंका बनी रहती है।

CG bus accident: सरपंच-सचिव ने भी शेड़ हटाने दी थी समझाइश

सेमरा पंचायत के सचिव सूरजमल सोनी व सरपंच हरेंद्र नाथ द्वारा भी शिक्षक को समझाइश देकर दुकान का शेड हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं माने, अब यह हादसा (CG bus accident) हो गया।