अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ को 100 करोड़ की चपत लगाने वाले बालासाहब को मुंबई जेल से ले आई पुलिस, बेटा भुवनेश्वर तो बहू है दुर्ग जेल में

Chitfund Company : चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को प्रोडक्शन वारंट पर कोतवाली पुलिस लाई अंबिकापुर, मुबई कोर्ट ने 30 करोड़ से अधिक की संपत्ति कराई है जब्त

2 min read
Chitfund company director

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के लोगों के 100 करोड़ से अधिक रुपए ठगी करने वाले एक चिटफंड कंपनी (Chitfund Company) के डायरेक्टर बालासाहब भापवार को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने मुंबई जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। सरगुजा जिले में कंपनी द्वारा करीब 60 लाख रुपए की ठगी की गई थी।

इसकी रिपोर्ट वर्ष 2015 में थाने में दर्ज की गई थी। देश के कई राज्यों में यह चिटफंड कंपनी (Chitfund Company) संचालित थी। धोखाधड़ी के मामले उक्त कंपनी का डायरेक्टर मुंबई जेल (Mumbai jail) में बंद था, जबकि उसका बेटा ओडिशा के भुवनेश्वर जेल में और बहू दुर्ग जेल में बंद हैं।


अंबिकापुर के जोड़ा पीपल के समीप पूर्व साईंक्सार प्रॉपर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी (Chitfund Company) संचालित थी। इस कंपनी द्वारा कम समय में रुपए दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से पैसे जमा कराए गए थे। झांसे में आकर जिले के लोगों ने करीब 60 लाख रुपए कंपनी में लगाए थे। इसके बाद रुपए लेकर कंपनी फरार हो गई थी।

इस मामले में 7 दिसंबर 2015 को कंपनी में रुपए जमा करने वालों द्वारा कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच पश्चात पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर महाराष्ट्र के पूणे निवासी बालासाहब भापकर 50 वर्ष के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज उसकी खोजबीन में लगी थी।

इसी बीच पुलिस को पता चला कि वह धोखाधड़ी के मामले में मुंबई जेल में बंद है। कुछ दिन पूर्व कोरिया जिले की पटना पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट (Production warrant) पर लेकर आई थी। उन्होंने जब मुंबई जेल (Mumbai Jail) को आरोपी को सुपुर्द किया तो अंबिकापुर कोतवाली पुलिस भी मुंबई पहुंची। 29 जून को पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर यहां लाई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


देशभर में फैला रखा था जाल
बालासाहब ने महाराष्ट्र, गुजरात, मुंबई, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में चिटफंड कंपनी खोल रखी थी। सभी जगहों से वह लोगों के अरबों रुपए ठग चुका है। उसके ऊपर देशभर के थानों में 45 से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह मुंबई जेल में बंद है। वहीं उसका बेटा शशांक भापकर ओडिशा के भुवनेश्वर जेल तो बहू वंदना भापकर दुर्ग जेल में बंद है।


30 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
आरोपी बालासाहब ने ठगी से इतनी संपत्ति बना ली है कि इसे जानकर लोग हैरान रह जाएं। महाराष्ट्र में उसका 1200 एकड़ जमीन व पानी फैक्टरी संचालित है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी उसने चल-अचल संपत्ति बना रखी है। मुंबई कोर्ट द्वारा उसकी 30 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कराई गई है।

सरगुजा की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

Published on:
29 Jun 2019 05:18 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत