अंबिकापुर

मसीहियों ने निकाली 2 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा, कहा- ख्रीस्त हमारा राजा है, युवक-युवतियां करते रहे डांस

क्रिसमस पर्व की तैयारियों में जुटा मसीही समाज, पल्ली पुरोहित ने पवित्र संदेश देते हुए कहा कि समस्त ब्रह्मांड का राजा ईश्वर है
2 min read
Girls in rally
rally

अंबिकापुर. क्रिसमस के ठीक एक माह पूर्व मनाए जाने वाले ख्रीस्त राजा पर्व पर मसीही समाज ने रविवार को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नवापारा गिरजाघर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।


ख्रीस्त राजा पर्व पर रविवार की सुबह महागिरजाघर में मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटने लगे। प्रात:कालीन मिस्सा पूजा व मुख्य अनुष्ठान बिशप पतरस मिंज व पल्ली पुरोहित फादर एंथोनी बड़ा ने कराया। पवित्र संदेश देते हुए एंथोनी बड़ा ने बताया की समस्त ब्रह्मांड का राजा ईश्वर है और जहां ईश्वर है वहां सत्य, मेल-मिलाप, आपसी भाईचारा और सौहाद्र्र है।

हम अपने ख्रीस्तीय संस्कारों को अपने जीवन मे लाएं व जीवन को सार्थक व सफल बनाएं। इसके बाद महागिरजाघर नवापारा से शोभा यात्रा संयोजक फादर एंथोनी बड़ा की अगुवाई में निकली। ढोल नगाड़े के साथ नाचते-गाते ख्रीस्त हमारा राजा है के नारे से गूंज उठा। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पर लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर आपसी भाइचारे का संदेश दिया।

गौरतलब है कि ख्रीस्त राजा पर्व के बाद पूरा मसीही समाज घरों की साफ -सफाई व चरनी निर्माण कर क्रिसमस की तैयारियों में लग जाता है। शोभायात्रा महागिरजाघर से प्रारंभ होकर करताराम गली, गांधी चौक, घड़ी चौक, संगम चौक, महामाया चौक, गुरुद्वारा चौक, जीईएल चर्च, जोड़ा पीपल,

आकाशवाणी चौक होते हुए महा गिरजाघर प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, जगजीत मिंज, राजू तिर्की, अजय अरुण मिंज, राजेन्द्र तिग्गा, फादर अमृत, फादर निर्मल मिंज, फादर अनूप बेक, फादर देवनिस खाखा, फादर अविरा, फादर पीटर, फादर अजय बरवा, युवा संघ के पंकज कुजूर, मेरी क्लारा,

रोजमेरी, प्राचार्य होली क्रॉस सिस्टर्स, उर्सूलाइन सिस्टर्स, संत अन्ना सिस्टर मिशनरीज ऑफ चैरिटी सिस्टर्स सहित बड़ी संख्या में मसीहिजन शामिल रहे।


हर्षोल्लास से मना ख्रीस्त राजा पर्व
बलरामपुर जिले के जोधपुर पैरिश में भी हर्षोल्लास के साथ ख्रीस्त राजा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर जोधपुर चांदो में भी पल्ली पुरोहित फादर विलियम उर्रे के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई । इस दौरान फादर निर्मल तिर्की और अमरदीप मिंज, चंद्र कुलदीप, निर्मल कुजूर स्तनिसलास, मिलियानी खेस सहित बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग शामिल हुए।

Published on:
25 Nov 2018 09:04 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या

Ambikapur News: ख्रीस्त मिलन आश्रम के फादर ने एयरगन से 2 युवकों पर किया फायर, 1 घायल, ग्राउंड में बैठे थे दोनों, देखें Video

Krishna Janmashtami: सरगुजा के 95 साल पुराने राधा-वल्लभ मंदिर में आज गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो, रियासतकालीन विरासत का है हिस्सा