अंबिकापुर

Breaking News : शहर के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी ने की आत्महत्या, बच्चों को स्कूल छोड़कर नहीं लौटे घर

सुबह बच्चों को स्कूल छोडऩे निकले थे और फिर पहुंच गए थे बांध, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकलवाई लाश

2 min read
Dead body in Banki dam
Dead body in banki dam

अंबिकापुर. शहर के मशहूर भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ने सोमवार की सुबह बांध में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बांध में नहाने पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोपहर में उनकी लाश निकाली। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। उनके निधन से जिले के खिलाडिय़ों में शोक की लहर है।

अंबिकापुर के बौरीपारा शिकारी रोड निवासी राजेश सिंह पिता शिवजी सिंह 45 वर्ष ने ग्राम खैरबार स्थित बांकी डेम में कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्हें सरगुजा में 'बूची दा' के नाम से जाना जाता था। बताया जा रहा है कि वे काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। सोमवार की सुबह वे बच्चों को कार्मेल स्कूल के लिए छोडऩे निकले थे।

बच्चों को स्कूल छोडऩे के बाद वे घर न जाकर बांकी डेम पहुंच गए। इधर दोपहर में बांकी डेम में नहाने पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने पानी में तैरती लाश देखी। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शव को बाहर निकलवाने गोताखोरों को बुलाया गया। दोपहर करीब ढाई बजे शव को बाहर निकाला जा सका। डेम के ऊपर रखे पर्स व मोबाइल से उनकी पहचान राजेश सिंह के रूप में की गई।


आत्महत्या का कारण अज्ञात
राजेश सिंह ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया है। मामले में पुलिस उनके परिजन से पूछताछ कर रही है। उनके 2 बच्चे भी हैं। राजेश सिंह की मौत की खबर से परिजन सदमे में हैं।

लेग स्पिन का नहीं था कोई तोड़
राजेश सिंह लेग स्पिनर बॉलर के रूप में सरगुजा संभाग में विख्यात थे। उनकी लेग स्पिन बॉलिंग का कोई तोड़ नहीं था। बताया जा रहा है कि उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के लिए कप्तानी भी की थी। उनके मौत की खबर सुनकर शहरवासियों व जिलेभर के खिलाडिय़ों में शोक की लहर है।

Published on:
17 Sept 2018 04:25 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल