अंबिकापुर

1 से 10 लाख तक जनसंख्या वाले शहर में अपना अंबिकापुर स्वच्छता सर्वेक्षण में फिर नंबर-1

Cleanliness survey: वर्चुअल प्लेटफार्म पर केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अब से कुछ देर पहले ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के जारी किए परिणाम

less than 1 minute read
1 से 10 लाख तक जनसंख्या वाले शहर में अपना अंबिकापुर स्वच्छता सर्वेक्षण में फिर नंबर-1
My Ambikapur

अंबिकापुर. स्वच्छता के क्षेत्र में अंबिकापुर नगर निगम पूरे देश में अपने झंडे गाड़ चुका है। स्वच्छता (Cleanliness Survey) के क्षेत्र में यहां के कार्य करने के तरीके को कई बड़े शहर अपना रहे हैं। इसी कड़ी में अंबिकापुर नगर निगम के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 (Cleanliness Survey) में 1 से 10 लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों में अंबिकापुर फिर नंबर-1 बन गया है। परिणाम की घोषणा केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वर्चुअल प्लेटफार्म पर अब से कुछ देर पहले ही की।


केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छता सर्वेक्षण (Cleanliness Survey) 2020 के परिणामों की घोषणा गुरुवार को वर्चुअल प्लेटफार्म पर की। इसमें 1 से 10 लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों में अंबिकापुर को पहला स्थान मिला है।

कोरोना महामारी के इस दौर में शहरवासियों के लिए यह खुशी का पल है। इससे पूर्व इसी वर्ष अंबिकापुर शहर को 5 रेटिंग मिली थी। वह इंदौर जैसे स्वच्छ शहरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।

सरगुजा एनआईसी में स्वच्छता स्र्वेक्षण के परिणामों की घोषणा के दौरान कलक्टर संजीव कुमार झा, महापौर डॉ. अजय तिर्की, निगम आयुक्त हरेश मंडावी व स्वच्छता प्रभारी रितेश सैनी मौजूद रहे। इधर स्वच्छता के क्षेत्र में एक और उपलब्धि पर शहर की जनता में हर्ष का माहौल है।

Published on:
20 Aug 2020 01:14 pm
Also Read
View All
Elephants Terror in Surguja: सरगुजा में हाथियों का आतंक! 36 घंटे के भीतर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को कुचलकर मार डाला

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन