अंबिकापुर

बाबू व सब-इंजीनियर को कलेक्टर ने किया सस्पेंड, एक का रिश्वत मांगते ऑडियो तो दूसरे का रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल

Bribe video viral: सरगुजा जिले के लुण्ड्रा जनपद में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 ने सब-इंजीनियर से ऑडिट के नाम पर मांगे थे रुपए, इस मामले में सब-इंजीनियर ने वायरल किया था ऑडियो, दूसरे ही दिन बाबू ने सब-इंजीनियर का सरपंच के हाथों रिश्वत लेते वायरल करा दिया पुराना वीडियो
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2023, 6:55 PM IST
suspended.jpg

अंबिकापुर. Bribe video viral: जनपद पंचायत लुण्ड्रा में कार्यरत सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी का ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी ने विभाग के ही सब-इंजीनियर से ऑडिट के नाम पर रुपए की मांग की थी। ठीक अगले दिन उप अभियंता का भी वीडियो वायरल (Bribe video viral) हो गया। इसमें सब-इंजीनियर एक सरपंच से रुपए लेते नजर आया। दोनों मामले को लेकर पत्रिका ने प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया था। खबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सहायक ग्रेड २ कर्मचारी सतीश सिंह व उप अभियंता रावेन्द्र यादव को निलंबित कर दिया है।


सरगुजा में शासकीय विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। आए दिन खुलेआम रिश्वत लेन-देन के मामले सामने आते रहे हैं। चार दिन के अंदर जनपद पंचायत लुण्ड्रा में कार्यरत सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह व उप अभियंता (सब-इंजीनियर) रावेन्द्र यादव का रिश्वत मांगने-लेने का ऑडियो-वीडियो वायरल हुआ था।

सबसे पहले जनपद पंचायत लुण्ड्रा में पदस्थ सहायक गे्रड २ सतीश सिंह द्वारा ऑडिट के नाम पर उप अभियंता रावेन्द्र यादव से रुपए की मांग की गई थी। इसका ऑडियो वायरल हुआ था।

ऑडियो के आधार पर पत्रिका ने २६ अगस्त 2023 के अंक में ‘ऑडिट के नाम पर इंजीनियर से लुंड्रा जनपद के बाबू ने मांगी रिश्वत’ नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया था।

इसके अगले दिन उप अभियंता रावेन्द्र यादव द्वारा सरपंच से रुपए लेने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मुद्दे को भी लेकर पत्रिका ने ‘अब लुंड्रा जनपद के सब इंजीनियर का सरपंच से रिश्वत लेते वीडियो वायरल’ नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया था।

खबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रतिवेदन में तथ्य प्रमाणित पाए जाने पर उप अभियंता और सहायक ग्रेड २ कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।


ये आदेश जारी
जनपद पंचायत लुण्ड्रा के पदस्थ उप अभियंता रावेन्द्र यादव और सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह को कलेक्टर द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

रिश्वत लिए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर उप अभियंता की वायरल वीडियो और सहायक ग्रेड 2 के वायरल ऑडियो पर कलेक्टर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच प्रतिवेदन में तथ्य प्रमाणित पाए जाने के फलस्वरूप इन्हें तत्काल निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में सहायक ग्रेड 2 सतीश सिंह का मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के कार्यालय में नियत किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार