अंबिकापुर

Commits suicide: पिता ने बेटी को लगाई डांट, कहा- 10वीं बोर्ड की परीक्षा सिर पर है, पढ़ाई कर लो, तो लगा ली फांसी

Commits suicide: पिता का फटकार लगाना छात्रा को इतना नागवार गुजरा कि उठा लिया घातक कदम, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवतपुर की घटना
less than 1 minute read
Feature image

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवतपुर में 10वीं की छात्रा ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली। बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के कारण पिता ने पढ़ाई करने के लिए शनिवार को फटकार लगाई थी। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा रात में यह कदम उठा लिया। छात्रा को अंबिकापुर के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया।

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवतपुर निवासी रोशनी सोनी पिता तुलसी सोनी 14 वर्ष धंधापुर में कक्षा १०वीं की छात्रा थी। मार्च महीने में 10वीं बोर्ड की परीक्षा (Commits suicide) होनी है।

परीक्षा की तिथि नजदीक होने के बावजूद छात्रा पढ़ाई नहीं कर रही थी। शनिवार की शाम को पढ़ाई करने के लिए पिता ने डांटा था। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने रात करीब 8 बजे अपने घर में ही फांसी (Commits suicide) लगा ली।

Commits suicide: डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

जब परिजन ने रोशनी इस हाल में देखा तो तत्काल उसे फंदे (Commits suicide) से उतारकर इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन अस्पताल लाए। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

Updated on:
09 Feb 2025 09:16 pm
Published on:
09 Feb 2025 09:16 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन