अंबिकापुर

Commits suicide: ब्वायफ्रेंड से मोबाइल पर बात करने के बाद 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, मां ने किया ये खुलासा

Commits suicide: प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मामला, मां के साथ गई थी काम करने, तबियत ठीक नहीं होने पर मां ने भेज दिया था घर, लौटी तो कर चुकी थी आत्महत्या
less than 1 minute read
होटल में अज्ञात युवक की मिली लाश! आखिर ये हत्या है या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी
Demo pic

अंबिकापुर। पत्थलगांव की एक किशोरी ने अज्ञात कारण से फांसी (Commits suicide) लगा ली थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में किशोरी की मां का कहना है कि आत्महत्या से पूर्व किशोरी ने मोबाइल से प्रेमी से बात की थी। इसके बाद ही यह खौफनाक कदम उठाया।

जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी (Commits suicide) ने कुछ दिन पूर्व 11वीं की परीक्षा दी थी। 29 मार्च को वह काम करने के लिए मां के साथ गांव से लगे सरईपारा गई थी। तबियत ठीक नहीं होने पर मां ने उसे घर भेज दिया था। घर पहुंचे के बाद छात्रा ने भीतर से दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगा ली।

परिजन ने उससे दरवाजा खोलवाने की कोशिश की लेकिन उसने नहीं खोला। परिजन दरवाजे को तोडक़र कमरे में गए तो वह फांसी (Commits suicide) पर लटकी थी। परिजन ने उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था। यहां उसकी मौत हो गई।

Commits suicide: मां बोली- मोबाइल पर कर रही थी बात

बेटी की मौत से स्तब्ध उसकी मां का कहना है कि उसने घटना से पूर्व एक युवक से फोन पर बात की थी। इसके बाद पता नहीं उसने क्यों फांसी लगा ली। मामला प्रेम-प्रसंग (Commits suicide) का बताया जा रहा है।

Updated on:
01 Apr 2025 08:39 pm
Published on:
01 Apr 2025 08:39 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video