अंबिकापुर

सुसाइड नोट लिखकर 9वीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिसकर्मी मां गई थी रिहर्सल परेड की ड्यूटी पर

Commits suicide: घर में अकेली रही 14 वर्षीय छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, सिकलिन बीमारी से पीडि़त थी छात्रा, मां घर लौटी तो बेटी को फंदे से लटका दिख दी पुलिस को सूचना
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2023, 9:48 PM IST
Commits sucide
Police on the spot

अंबिकापुर. Commits suicide: एसईसीएल विश्रामपुर की चोपड़ा कॉलोनी स्कूल लाइन निवासी सिकलिन से पीडि़त 14 वर्षीय छात्रा ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसकी पुलिसकर्मी मां 15 अगस्त के रिहर्सल परेड की ड्यूटी करने सूरजपुर गई थी। इसी बीच छात्रा ने यह घातक कदम उठा लिया। ड्यूटी से जब मां घर पहुंची तो बेटी को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। सूचना मिलते ही सीएसपी सहित विश्रामपुर व जयनगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पीएम पश्चात पुलिस ने छात्रा का शव उसके परिजन को सौंप दिया है।


डीएवी विद्यालय विश्रामपुर में कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत छात्रा नव्या सोनवानी पिता संतोष सोनवानी 14 वर्ष सिकलिन बीमारी से पीडि़त थी। तीन दिनों पूर्व उसकी तबियत अचानक बिगडऩे से इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले गए थे। बताया जा रहा है कि जांच में उसकी थायरॉइड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नव्या की मां विश्रामपुर थाने में महिला आरक्षक पद पर पदस्थ है, उसकी स्वतंत्रता दिवस परेड रिहर्सल में ड्यूटी लगी है। वह शनिवार की सुबह ७ बजे परेड हेतु सूरजपुर चली गई थी।

इस दौरान घर में नव्या अकेली थी। इसी बीच उसने पंखे के रॉड में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मां जब ड्यूटी से घर लौटी तो बेटी को इस हाल में देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने थाने में सूचना दी।


सुसाइड नोट भी छोड़ा
सूचना पर सीएसपी एसएस पैकरा, विश्रामपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी, जयनगर थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतिका ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। पुलिस का मानना है कि बीमारी से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या की है।

Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान