अंबिकापुर

इतनी पी रखी थी शराब कि खुद पेट में मार लिया चाकू, चली गई जान, इधर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

Commits suicide: दो अलग-अलग मामले में एक व्यक्ति व एक 20 वर्षीय महिला ने कर ली आत्महत्या, एक ने पी रखी थी शराब तो महिला दर्द से थी परेशान

2 min read
Hanged by writing suicide note on the wall

अंबिकापुर. Commits suicide: बिश्रामपुर व अंबिकापुर निवासी एक अधेड़ व एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृ़त अधेड़ शराब पीने का आदी थी। उसने 2 दिन पूर्व इतनी शराब पी रखी थी घर में उसका विवाद हो गया। इसी बीच उसने गुस्से में खुद के पेट में चाकू घुसेड़ लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अंबिकापुर निवासी एक नवविवाहिता पेट दर्द से काफी परेशान थी। इसी बीच उसने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


पहला मामला सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर का है। अनूप चक्रवर्ती 56 वर्ष विश्रामपुर का रहने वाला था। वह शराब पीने का आदि था। 19 फरवरी की रात को वह शराब पीकर घर आया और परिवार वालों के साथ विवाद करने लगा। इस दौरान गुस्से में उसने खुद ही अपने पेट में चाकू मार लिया।

यह देख परिजनों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए विश्रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज शुरु किया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।


पेट दर्द से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान
इधर गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर खुर्द निवासी अंजू गुप्ता पति करमदेव गुप्ता २० वर्ष काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान थी। कुछ दिनों से उसका दर्द और ज्यादा बढ़ गया था।

इसी बीच सोमवार को दर्द से परेशान होकर उसने घर में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Published on:
21 Feb 2023 08:52 pm
Also Read
View All
Ajab-Gajab: छत्तीसगढ़ के इस शख्स ने सूर्य को एकटक 12.53 मिनट तक देखा, World Records India देखा ये खास अवार्ड

Minister Netam Statement: दिल्ली वाले बयान को लेकर मंत्री नेताम ने ली चुटकी, कहा- प्रदेश के नेता टीएस सिंहदेव को पचा नहीं पा रहे, साइड करना चाहते हैं…

Chhattisgarh Congress Politics: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की सलाह पर पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव बोले- मुझमें अभी भी युवाओं जैसी ऊर्जा

Kudargarh Dham Fire video: सूरजपुर के कुदरगढ़ धाम में लगी भीषण आग, जल गई पुजारियों की झोपड़ी-शेड, मची अफरा-तफरी

Power cut in Ambikapur: 42 डिग्री तापमान के बीच घंटों बिजली गुल, शहरवासियों ने बिजली दफ्तर का किया घेराव, गुस्सा देख भागे कर्मचारी