अंबिकापुर

शहर में किराए के मकान में रह रही महिला आरक्षक की बहन ने बाथरूम में लगाई फांसी, इस वजह से थी परेशान

Commits suicide: शहर में किराए के मकान में अकेली रहती थी दिव्यांग, लॉकडाउन में साथ रह रही सहेली चली गई थी घर, पुलिस ने पीएम पश्चात बड़ी बहन को सौंपा शव
2 min read
शहर में किराए के मकान में रह रही महिला आरक्षक की बहन ने बाथरूम में लगाई फांसी, इस वजह से थी परेशान
Demo pic

अंबिकापुर. अकेलापन व बीमारी से परेशान एक दिव्यांग युवती ने अपने किराए के मकान में बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी बहन बलरामपुर जिले में आरक्षक है। घटना शहर के भ_ापारा मणिपुर की है। आस-पास के लोगों ने उसे २२ मई की शाम को देखा था।

इसके बाद से उसके घर का दरवाजा नहीं खुला था और वह नहीं दिख रही थी। संदेह होने पर लोगों ने २३ मई की रात 10 बजे जब दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर उसके मोबाइल पर फोन लगाया, रिंग तो जा रहा था पर वह रिसीव नहीं कर रही थी।

संदेह होने पर इसकी जानकारी मणिपुर चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोल कर अंदर जाकर देखी तो घर के बाथरूम में फांसी पर उसका शव लटका हुआ था।


जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय अलका महानंदी पिता स्व बसंतलाल महानंदी सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी की रहने वाली थी। उसके माता-पिता की मौत पूर्व में ही हो गई है। बड़ी बहन बलरामपुर जिले में आरक्षक है जो शादी कर अपने पति के साथ रहती है।

इसके बाद से अलका अंबिकापुर में भ_ापारा में किराए के घर में रहकर किसी दुकान में काम करती थी। उसके साथ कमरे में एक सहेली भी रहती थी, जो लॉकडाउन में अपने घर चली गई है। इसके बाद से अलका महानंदी अकेली रहती थी और बीमारी से भी परेशान थी। वह शरीर से दिव्यांग भी थी।

इससे लेकर वह काफी परेशान रहती थी। आस-पास के लोगों ने उसे 22 मई की शाम को देखा था। इसके बाद से वह नजर नहीं आ रही थी और उसका घर भी बंद था। २३ मार्च की रात को पड़ोसियों को चिंता होने पर उसके घर का दरवाजा खटखटाया और उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की।

इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी मणिपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर गई तो अलका की लाश बाथरूम में फांसी पर झूल रही थी।


बड़ी बहन को सौंपा गया शव
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतिका की बड़ी बहन को दी, जो बलरामपुर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। पीएम कराने के बाद पुलिस ने उसकी बड़ी बहन को शव सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Published on:
24 May 2020 07:49 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Healthcare Failure: एंबुलेंस नहीं तो खाट पर, 21वीं सदी में भी छत्तीसगढ़ का दर्द! घायल युवक को लादकर 1 किमी चले ग्रामीण

‘मां की गाली लिखो’… अंबिकापुर के स्कूल में शर्मनाक हरकत! छात्र की कॉपी से उठे बड़े सवाल, शिक्षिका सस्पेंड

Surguja News: रोते-रोते छात्राएं बोलीं- दाल में निकलते हैं कीड़े, प्रताडि़त करती है हॉस्टल अधीक्षिका, कलेक्टर से मिलने निकलीं पैदल

Wasseypur Gangster: वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर आलम, उसके बेटे समेत 9 के खिलाफ एफआईआर, व्यवसायी को हत्या की दी थी धमकी

Birla Open Mind School अंबिकापुर की शिक्षिका ने 8वीं के छात्र से 200 बार लिखवाई गाली, कहा- पैरेंट्स के सिग्नेचर कराकर लाना