अंबिकापुर

बेटी को स्कूल भेजने के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति भी लगा रहा था फांसी लेकिन पहुंच गई पुलिस

Commits suicide: मृतिका के मायके वालों ने शादी के बाद से ही दामाद पर प्रताडि़त करने तथा कई बार मारपीट का लगाया आरोप, प्रताडऩा व मारपीट से तंग आकर आत्महत्या करने की भी कही बात
2 min read
Commits suicide
Commits suicide

अंबिकापुर. Commits suicide: शहर की एक महिला ने सोमवार की सुबह अपनी १३ वर्षीय बेटी को स्कूल भेजने के बाद कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। उसे आनन-फानन में फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतका के पिता ने उसके पति पर शादी के बाद से ही प्रताडि़त करने तथा कई बार मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रताडऩा से तंग आकर ही बेटी द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है।


शहर के महामाया चौक स्कूल रोड निवासी सीमा गुप्ता पति बृजेश गुप्ता उम्र 35 वर्ष की शादी १५ वर्ष पूर्व हुई थी। सोमवार की सुबह सीमा ने अपनी 13 वर्षीय बेटी को होलीक्रॉस स्कूल भेजने के बाद कमरे में फांसी लगा ली। पति देखा तो उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया।

यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतका के पिता सूरजपुर जेलपारा निवासी अनिल गुप्ता ने बयान दर्ज कराया है कि उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व बृजेश गुप्ता से हुई थी।

अक्सर पति द्वारा उसे प्रताडि़त किया जाता था। कई बार मारपीट भी की गई थी। पति की प्रताडऩा से परेशान होकर मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।


पति ने भी की फांसी लगाने की कोशिश
चिकित्सकों ने जांच के बाद जब सीमा गुप्ता को मृत घोषित कर दिया तो इसके बाद उसका पति बृजेश अपने घर पहुंचा और पर्दे के सहारे फांसी लगाने लगा।

उसकी हरकत को देखकर आस पास के लोगों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बृजेश को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
17 Apr 2023 09:00 pm
Also Read
View All
ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान