अंबिकापुर

बहन की शादी से पहले भाई ने बैंगलुरू में की आत्महत्या, एक दिन पहले ही कहा था- मां, मैं घर आ रहा हूं

Commits suicide: 16 अप्रैल को ट्रेन में टिकट की करा ली थी बुकिंग, घर आने से एक दिन पूर्व फांसी लगाने की घटना से परिजन सदमे में, माता-पिता, बहन व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

2 min read
Commits suicide
Young man who suicide in Banglore

अंबिकापुर. Commits suicide: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवक ने बैंगलुरू में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बैंगलुरू में किराए के मकान में रहकर कपड़ा फैक्टरी में काम करता था। उसकी मौत की खबर से परिजन सदमे में हैं। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। मृतक की बहन की शादी ७ मई को होने वाली थी। वह शादी में शामिल होने आने वाला था। मृतक की मां का कहना है कि बेटे से शुक्रवार की रात को बात हुई थी। वह रविवार को घर आने के लिए ट्रेन पकडऩे वाला था। अचानक शनिवार की सुबह उसकी मौत की खबर मिली।


सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेंट निवासी खिजर खान पिता इजराइल खान उम्र 30 वर्ष जो रोजगार की तलाश में 2 अन्य दोस्तों के साथ बैंगलुरू में पिछले 5 वर्षों से एक कपड़े की फैक्टरी में काम करता था। सभी अलग-अलग किराए के मकान में रहते थे।

शनिवार की सुबह खिजर के एक दोस्त ने परिजन को फोन कर कहा कि उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अचानक मौत की खबर सुनते ही परिजन सदमे में आ गए। परिजन ने शव मंगाने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। शव वापस लाने की पहल जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

मां ने रोते हुए कहा- बहन की शादी में आने वाला था घर
मृतक खिजर खान मां-बाप का बड़ा बेटा था। उसके सहारे ही परिवार का भरण-पोषण हो रहा था। अचानक बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सईदा खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। सईदा ने रोते हुए कहा कि बेटे से शुक्रवार की रात को काफी देर तक बात हुई थी। 7 मई को उसकी बहन की शादी है। वह शादी में शामिल होने ट्रेन का रिजर्वेशन करा चुका था। उसकी ट्रेन रविवार को थी।


शव मंगाने की जा रही पहल
सीतापुर एसडीओपी धु्रवेश जायसवाल ने बताया कि मृतक के शव को वापस मंगाने की पहल की जा रही है। बैंगलुरू के एचएसओ से बात हुई है। शव को सौंपने के लिए वारिस की जरूरत पड़ती है। शव लेने के लिए मृतक के दोस्त मुस्तफा से बात हुई है। वहां की पुलिस सारी प्रक्रिया पूर्ण कर मुस्तफा को शव सौंप देगी।

Published on:
15 Apr 2023 09:15 pm
Also Read
View All
Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन

World Bicycle Day: अंबिकापुर में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, कहा- साइकिलिंग को बनाए नियमित जीवन का हिस्सा

Minister Laxmi Rajwade: सडक़ पर घायलों को तड़पते देख मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पसीजा दिल, फिर अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल- देखें Video