अंबिकापुर

शादी के लिए लडक़ी पसंद करने गए युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश, पास ही खड़ी थी बाइक

Commits suicide: युवक ने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की कर रही है जांच
less than 1 minute read
शादी के लिए लडक़ी पसंद करने गए युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश, पास ही खड़ी थी बाइक
Demo pic

अंबिकापुर. Commits suicide: लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में 30 मार्च की सुबह एक युवक की लाश पेड़ पर फांसी पर लटकी हुई मिली है। मृतक शादी के लिए लडक़ी पसंद करने 2 दिन पहले ग्राम गणेशपुर आया था। घटनास्थल के पास मृतक की बाइक भी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी दी है।


सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंठी निवासी संजय राजवाड़े पिता भजन राजवाड़े 27 वर्ष दो दिन पूर्व अपनी शादी के लिए लडक़ी पसंद करने लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर गया था। इसके बाद 30 मार्च की सुबह गांव के ही स्कूल के पास पेड़ पर उसकी लाश फंदे पर झूलती हुई पाई गई।

स्थानीय लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। घटनास्थल के पास मृतक की बाइक भी बरामद की गई है।


आत्महत्या का कारण अज्ञात
युवक ने आखिर किस वजह से आत्महत्या की है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Updated on:
30 Mar 2024 09:03 pm
Published on:
30 Mar 2024 09:03 pm
Also Read
View All
IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है