अंबिकापुर

Congress Protest on Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने पेट्रोल पंप में किया प्रदर्शन, 4 दिन चलेगा आंदोलन

Congress Protest on Petrol-Diesel Price: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस द्वारा किया जा रहा आयोजन
2 min read
Congresmen protest, Petrol-Diesel crisis
Congressmen protest on Petrol pump Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। देशभर में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत, सप्लाई में कमी और महंगाई का आरोप लगाकर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को अंबेडकर चौक स्थित अंबिका पेट्रोल पंप में धरना प्रदर्शन (Congress Protest on Petrol-Diesel Price) किया। इस दौरान उन्होंने बढ़ी कीमतों को वापस लेने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को आम जनता और व्यापारियों के लिए नुकसानदायक बताया। आंदोलन 4 दिन तक चलेगा। इसके तहत अगले दिन किराना दुकान, फिर सराफा दुकानों के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला और ब्लॉक स्तर पर 4 दिवसीय आंदोलन की शुरुआत की गई है। इसके तहत 17 मई को पेट्रोल पंप, (Congress Protest on Petrol-Diesel Price) 18 मई को किराना दुकानों और 19 मई को सराफा दुकानों के सामने धरना प्रदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Congressmen in petrol pump (Photo- Patrika)

वहीं 20 मई को सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप (Congress Protest on Petrol-Diesel Price) पहुंचे उपभोक्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पेट्रोल पंप संचालकों ने भी सप्लाई प्रभावित होने और कई कंपनियों से समय पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने की बात कही।

कार्यक्रम में मो. इस्लाम, अरविंद सिंह, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, दुर्गेश गुप्ता, आलोक सिंह, जीवन यादव, लोकेश कुमार, गुरूप्रीत सिद्धू, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Congress Protest on Petrol-Diesel Price: केंद्र सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के कई हिस्सों में पेट्रोलियम पदार्थों (Congress Protest on Petrol-Diesel Price) की कमी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई से परेशान है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत (Congress Protest on Petrol-Diesel Price) कम होने के बावजूद जनता को राहत नहीं दी गई, जबकि अब कीमत बढऩे पर इसका सीधा असर आम लोगों पर डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर भी लोगों की लंबी-लंबी लाइन लग रही है, शहर सहित जिलेभर में कई पंप ड्राई स्थिति में हैं।

Updated on:
17 May 2026 08:28 pm
Published on:
17 May 2026 08:28 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा