25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Congressmen protest: Video: दूषित पेयजल सप्लाई का मामला: कांग्रेसियों ने नगर निगम कार्यालय का किया घेराव, विरोध के दौरान पुलिस से हुई बहसबाजी

Congressmen protest: शहर के 2 से अधिक वार्डों में फैला हुआ है पीलिया का प्रकोप, 2 लोगों की मौत का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने नगर निगम के नए कार्यालय का किया घेराव

3 min read
Google source verification
Congressmen protest

Congress surrounded Nigam office (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। शहर में दूषित पेयजल की सप्लाई और इसके सेवन से बढ़ रहे पीलिया के प्रकोप को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार की दोपहर गौरव पथ स्थित निगम के नए कार्यालय का घेराव (Congressmen protest) किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि दूषित पानी पीकर पीलिया से पीडि़त शहर के 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 दर्जन से अधिक लोग पीडि़त हैं। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं एआई सम्मिट में यूथ कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में युकां ने घड़ी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से बहस भी हो गई।

अंबिकापुर नगर निगम के वार्डों में दूषित पानी सप्लाई (Congressmen protest) से पीलिया मरीजों की संख्या 4 दर्जन से अधिक पहुंच गई है। मंगलवार को महापौर ने अपनी टीम के साथ प्रभावित वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में पसरी गंदगी को लेकर नाराजगी जताई तथा कहा था कि यहां के पार्षद ने उन्हें दूषित पेयजल सप्लाई की सूचना नहीं दी थी।

इस मामले में उन्होंने षडय़ंत्र की बात भी कही थी। महापौर के इस गैरजिम्मेदाराना बयान तथा प्रशासन की लापरवाही को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद व जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में निगम कार्यालय के नए भवन का घेराव (Congressmen protest) किया।

घेराव की पूर्व सूचना पर पुलिस व प्रशासन ने भी बेरिकेडिंग कर रखी थी। इस दौरान कांग्रेसियों ने बेरिकेड गिराकर कार्यालय परिसर में प्रवेश किया और जमकर नारेबाजी की।

Congressmen protest: युकां ने घड़ी चौक पर किया प्रदर्शन

एक तरफ कांग्रेसियों ने निगम कार्यालय का घेराव किया तो दूसरी तरफ युकां कार्यकर्ताओं ने एआई सम्मिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में घड़ी चौक पर प्रदर्शन किया।

वे यहां पुतला दहन करना चाहते थे, लेकिन पहले से मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोका। इस दौरान कांग्रेसियों की उनसे बहसबाजी भी हुई। यहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए।

पीलिया से मौत का लगाया आरोप

कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहर के सतीपारा निवासी 13 वर्षीय बालक और झंझटपारा निवासी एक व्यक्ति की पीलिया से मौत का आरोप लगाकर निगम सरकार (Congressmen protest) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूषित पानी पीने से इनकी मौत हुई है।

शफी अहमद ने कहा कि पीलिया प्रभावित इलाके में जाकर महापौर गैर जिम्मेदाराना बयान देती हैं। पीलिया की जानकारी मिलने के बाद भी निगम में बैठी भाजपा सरकार व प्रशासन ने त्वरित पहल नहीं की। उन्होंने दो लोगों की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।