अंबिकापुर

साहब मजदूरी का पैसा दे दो और भड़क गया भड़क गया ठेकेदार, बिजली के तार से की लड़की की बेतहाशा पिटाई

पीड़िता ने ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि, 'ठेकेदार काम के दौरान अकेले पाकर अक्सर छेड़छाड़ करता और पैसे मांगने पर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देता था।'
2 min read
साहब मजदूरी का पैसा दे दो और भड़क गया भड़क गया ठेकेदार, बिजली के तार से की लड़की की बेतहाशा पिटाई
साहब मजदूरी का पैसा दे दो और भड़क गया भड़क गया ठेकेदार, बिजली के तार से की लड़की की बेतहाशा पिटाई

सरगुजा. काम करने के बदले एक युवती को ठेकेदार से अपनी मजदूरी मांगना इतना भारी पड़ा की उसकी जान पर बन आयी। ठेकेदार ने युवती को उसकी मजदूरी देने के बजाय बिजली के तार से बेतहाशा पिटाई कर दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई।पीड़ित को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कुसमी के गिरहूल गांव की रहने वाली 21 साल की युवती किराए का घर लेकर मजदूरी का काम करती है। पिछले तीन महीने से उसे काम के बदले मजदूरी नहीं मिल रही थी। जब उसने ठेकेदार से ऐतराज जताते हुए मजदूरी की मांग की तो उसने पहले उसके साथ छेड़खानी की और फिर बाद में उसकी पिटाई शुरू कर दी।

पहले भी दे चूका था जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि, 'ठेकेदार काम के दौरान अकेले पाकर अक्सर छेड़छाड़ करता और पैसे मांगने पर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देता था।' युवती ने ठेकेदार से पिछले तीन माह की मजदूरी के 3 हजार रुपए मांगे, इसपर ठेकेदार ने युवती की बिजली की तार से बेदम पिटाई कर दी।

पिटाई के बाद उसे गांधी स्टेडियम के पास छोड़कर वह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया। जहां युवती का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published on:
14 Oct 2019 08:03 pm
Also Read
View All
Surguja News: 100 छात्राएं कलेक्टर से मिलने 30 किमी निकलीं पैदल, रास्ते में रोकते रहे सहायक आयुक्त, लेकिन नहीं रुकीं, See Video

MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित