
शर्मनाक: दादी को शराब पिलाकर पोते ने किया दुष्कर्म, गले और मुह को साडी से बांध कर दी हत्या
बलरामपुर. जिले के रामचंद्रपुर तहसील के कालिकापुर इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। जहां एक पोते ने ही अपनी दादी के साथ दुष्कर्म किया और उनका मुह और गला साडी से बांध दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को कालिकापुर की रहने वाली एक 50 वर्ष की वृद्ध महिला की लाश खेत में पायी गयी। महिला का चेहरा साड़ी से लिपटा हुआ था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के प्रारंभिक जांच में महिला के मौत की वजह नहीं पता चल रहा था।
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा ने एसडीओपी नीतेश कुमार गौतम को इस मौत के रहस्य को सुलझाने की जिम्मेदारी दी। एसडीओपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी एनके पैकरा ने जांच शुरू कर गांव और आसपड़ोस के दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी।
इसी दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक महिला के 18 वर्ष के पोते प्रदीप,उसके साथियों और उसकी दादी ने घटना से पहले साथ में शराब पी थी। शराब पीने के बाद प्रदीप ने अपनी दादी को घर छोड़ने के लिए बाइक पर बिठाया और मक्के के खेत में ले गया। जहां उसने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया।
जब महिला ने घटना के विषय में लोगों को बताने की बात कही तो नशे में चूर प्रदीप ने अपनी ही दादी का गला और उनका मुंह उनकी ही साडी में कसकर बांध दिया जिससे की वह सांस ना ले सकें जिसके कारण उनकी दम घुटने से मौत हो गयी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया।
Updated on:
13 Oct 2019, 4:36 PM IST
Published on:
13 Oct 2019, 4:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.