29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई साल तक रिश्तेदार के बेटे ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल होने के डर से चुप रही युवती

भनपुरी निवासी 26 वर्षीय युवती के घर अभिषेक विश्वकर्मा वर्ष 2012 में रहने आया था। अभिषेक युवती के करीबी रिश्तेदार का बेटा है। युवक ने पीडि़ता को शादी करने का झांसा दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 12 Oct 2019, 9:44 PM IST

कई साल तक रिश्तेदार के बेटे ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वाय्रल होने के डर से चुप रही युवती

कई साल तक रिश्तेदार के बेटे ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वाय्रल होने के डर से चुप रही युवती

रायपुर. खमतराई इलाके में युवक ने एक युवती को शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को फेसबुक में अपलोड करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। इसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सरेआम हथियार दिखाकर गुंडई करना पड़ा भारी, अब खाएंगे जेल की हवा

पुलिस के मुताबिक भनपुरी निवासी 26 वर्षीय युवती के घर अभिषेक विश्वकर्मा वर्ष 2012 में रहने आया था। अभिषेक युवती के करीबी रिश्तेदार का बेटा है। युवक ने पीडि़ता को शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया।

जंगल में हिरन को मार कर खा गए दस लोग, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर अनाचार करता रहा। इसकी शिकायत युवती ने खमतराई थाने में की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: 12 दिन में ही अपने बयान से पलट गए भूपेश बघेल , पार्षद द्वारा मेयर के चुनाव को बताया था अफवाह