30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरेआम हथियार दिखाकर गुंडई करना पड़ा भारी, अब खाएंगे जेल की हवा

दशहरा के दौरान चार लोग धारदार हथियार की नोक हुड़दंग मचा रहे थे और वहां आये लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे थे।हुड़दंग मचाने वाले चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 12 Oct 2019, 5:04 PM IST

सरेआम हथियार दिखाकर गुंडई करना पड़ा भारी, अब खाएंगे जेल की हवा

सरेआम हथियार दिखाकर गुंडई करना पड़ा भारी, अब खाएंगे जेल की हवा

जगदलपुर. दशहरा के दौरान चार लोग धारदार हथियार की नोक हुड़दंग मचा रहे थे और वहां आये लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे थे।हुड़दंग मचाने वाले चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।चारो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अब माताएं भी कीबोर्ड पर दौडाएंगी उंगलियां, फेसबुक ट्वीटर नहीं बनेगी पहेली

पकड़े गए आरोपी चाकू व अन्य नुकीली चीज से लोगों को डरा-धमकाकर लूटने का काम किया करते थे। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने इन चारों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जिंदगी और मौत से जूझ रहा छोटा भाई, कहा- सोचा नहीं था एक मोबाइल के लिए मुझे जला देंगे भैया

पुलिस के अनुसार मीना बाजार, दशहरा भाटा, मिताली चौक के आसपास युवक नुकीली वस्तु से लोगों को डरा धमका रहे थे और उनसे पैसे की उगाही कर रहे थे। कोतवाली पुलिस और डायल 112 को इसकी सूचना मिलने के बाद रणनीति तैयार कर मामले का पटाक्षेप करते हुए इन चार आरोपियों को धर दबोचा।

ये भी पढ़ें:खुद चिता पर लेट गया और लगा ली आग, धुआं उठता देख पहुंचे पडोसी तो रह गए सन्न