29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल में हिरन को मार कर खा गए दस लोग, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Deer Hunting: इसके बाद सिर और पैर छोडक़र उनका मांस 10 आरोपियों ने आपस में बांट लिया। गांव के ही निवासी जयराम की बाड़ी में सिर, पैर व अन्य अवशेष छिपा रखे थे, जिसे वन अमले ने बरामद कर जयराम व अन्य एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 12 Oct 2019, 5:43 PM IST

जंगल में हिरन को मार कर खा गए दस लोग, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

जंगल में हिरन को मार कर खा गए दस लोग, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

जगदलपुर. Deer Hunting: माचकोट वन परिक्षेत्र में दो नर हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। रेंजर विनय चक्रवर्ती ने बताया कि बुधवार की रात 10 बजे कुरंदी के सुलियागुड़ा में यह हुआ है। हिरण शिकार के मुख्य आरोपी प्रभुनाथ के मक्के के खेत में आए हुए थे। यहांं पहले से लगाए गए फंदे में वे फंस गए।

सरेआम हथियार दिखाकर गुंडई करना पड़ा भारी, अब खाएंगे जेल की हवा

इसके बाद सिर और पैर छोडक़र उनका मांस 10 आरोपियों ने आपस में बांट लिया। गांव के ही निवासी जयराम की बाड़ी में सिर, पैर व अन्य अवशेष छिपा रखे थे, जिसे वन अमले ने बरामद कर जयराम व अन्य एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रेंजर ने कहा कि दो आरोपी पकड़े गए हैं ।

भ्रष्टाचार का नया तरीका: बिना किसी काम के ही टेंडर जारी कर निकाले पैसे, नगर पंचायत में हुआ लाखों का खेल

जिन पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला बनाया गया है। वहीं बाकी के 8 आरोपियों की तलाश की जा रही है। वन अमले के अनुसार उन्हें इलाके के चौकीदार से दो दिन पहले इलाके में करंट लगाकर वन्य जीवों के
शिकार की योजना बनाए जाने की सूचना मिली थी।

ये भी पढ़ें: खुद चिता पर लेट गया और लगा ली आग, धुआं उठता देख पहुंचे पडोसी तो रह गए सन्न