अंबिकापुर

Breaking News : बेटे की शादी का रिसेप्शन करने गया था परिवार, इधर चोरों ने दे दिया 5 लाख का झटका

हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित ठेकेदार व बीडीसी के घर के 5 ताले व 6 अलमारी तोड़कर चोरी, 1 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवर व महंगे गिफ्ट पार

3 min read
Theft in house
Theft in house

अंबिकापुर. गंगापुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित जनपद सदस्य के सूने मकान में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि जनपद सदस्य के बेटे का कुछ दिन पूर्व ही विवाह हुआ था।

इसमें मिले महंगे गिफ्ट सहित बाइक व सोने के भगवान की मूर्ति भी चोरी हो गई। जनपद सदस्य के अनुसार चोरों ने लगभग 5 लाख का सामान पार कर दिया। सूचना पर क्राइम ब्रांच, फॉरेसिंक टीम व गांधीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना अंतर्गत शहर से लगे गंगापुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने ठेकेदार व जनपद सदस्य के सूने मकान में धावा बोला। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ठेकेदार बिजेन्द्र गुप्ता व जनपद सदस्य सरोज गुप्ता के पुत्र का 7 फरवरी का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ था। पति-पत्नी अपने पूरे परिवार के साथ गुरुवार को पुत्र के विवाह के पश्चात अपने गृहग्राम बतौली के बटईकेला में रिसेप्शन देने गए थे।

पूरा परिवार इस दौरान विवाह के पश्चात मस्ती में डूबा हुआ था और इधर सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनके घर में हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी शनिवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी ने उन्हें दी। शनिवार को ही बिजेन्द्र गुप्ता का पूरा परिवार वापस लौट गया, लेकिन इस दौरान उनके घर का पूरा माहौल बदल चुका था।

घर में ररखी सभी अलमारियां खुली पड़ी थीं और उसमें रखे सामान गायब थे। सूचना मिलते ही शनिवार की शाम क्राइम ब्रांच, गांधीनगर पुलिस व फॉरेंसिंक की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस ने ठेकेदार बिजेन्द्र गुप्ता की शिकायत पर धारा 457 व 380 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
भगवान की सोने की मूर्ति भी कर दी पार


ठेकेदार बिजेन्द्र गुप्ता ने थाने में जो चोरी गए सामान की सूची सौंपी है, उसमें सोने की भगवान की मूर्ति भी शामिल है। इसके साथ ही नगद लगभग 1 लाख रुपए नकद व सोने की चेन 4 नग, सोने का लर १ नग, सोने की अंगूठी 10 नग, सोने का हाथ का कंगन 2 नग, चांदी का पायल 25 नग, कमरधनी चांदी का 1 नग, एक हजार लगभग चांदी का पुराना सिक्का, शादी में मिले महंगे कपड़े लगभग 50 हजार के, कांंस्य के बर्तन व एक नई बाइक भी शामिल है।


आराम से खंगाला घर
चोरों ने बड़े ही शातिर ढंग से चोरी के वारदात को अंजाम दिया। घर के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोडऩे के बाद चोर भीतर घुसे। इसके बाद ऊपर सीढ़ी से चढ़ गए और ऊपर के 3 ताले को तोड़कर बड़े ही आराम से वहां रखी 6 अलमारी को तोड़कर उसे पूरी तरह से खंगाल डाला। अलमारी में रखे सामान को निकालने के बाद उसमें रखे कपड़े को बिखेर दिया। इसके बाद घर के दीवान को भी खोलकर उसमें रखे एक-एक सामान को खंगाल डाला।


चोरों की तलाश में पुलिस पहुंची सीतापुर व बतौली
शहर में चोरी के वारदातों को अंजाम देकर चोर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। पुलिस संदेह के आधार पर चोरों की तलाश में सीतापुर व बतौली पहुंची। आरोपियों की धरपकड के लिए अभियान तेज कर दी गई है। एसपी ने चोरों को पकडऩे के लिए क्राइम ब्रांच व गंाधीनगर पुलिस को लगाया है।

Published on:
25 Feb 2018 06:51 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार