अंबिकापुर

कोरोना पॉजिटिव निकला पशु तस्कर, लघुशंका के बहाने चकमा देकर अस्पताल से भाग निकला

Corona positive: अस्पताल ले जाने 108 में पदस्थ तकनीशियन (Technician) द्वारा तैयार किया जा रहा था कागजात, इसी दौरान चकमा देकर हुआ फरार, पुलिस (Police) ने दर्ज किया अपराध
less than 1 minute read
कोरोना पॉजिटिव निकला पशु तस्कर, लघुशंका के बहाने चकमा देकर अस्पताल से भाग निकला
Covid

अंबिकापुर. पशु तस्करी (Cattle smuggling) के आरोप में पुलिस द्वारा एक युवक को पकड़कर थाने लाया गया था। उसे न्यायालय में पेश करने से पूर्व अस्पताल में कोविड जांच के लिए भेजा गया, जहां वह कोरोना संक्रमित (Corona positive) निकला। बाद में उसे जब मेडिकल कालेज अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही थी तो वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी को चकमा देकर भाग निकला।


सरगुजा जिले के धौरपुर पुलिस द्वारा ग्राम देवरी निवासी रंजीत उर्फ शम्भू नामक व्यक्ति को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे न्यायालय (Court) में पेश करने से पूर्व पुलिस द्वारा उसका कोरोना जांच कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धौरपुर भेजा गया। यहां पर वह कोरोना संक्रमित पाया गया।

उसके साथ ही एक 65 वर्षीय वृद्धा को भी कोरोना संक्रमित (Corona positive) पाए जाने पर उपचार के लिए चिकित्सक द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धौरपुर में इमरजेन्सी मेडिकल टेक्नीशियन 108 में पदस्थ कर्मचारी को चिकित्सक ने दोनों को अस्पताल ले जाने के लिए कहा।

इसके बाद कर्मचारी दोनों को ले जाने के लिए कागजातों की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान रंजीत ने लघुशंका जाने का बहाना किया तो कर्मचारी ने उसे शीघ्र आने को कहा, जिसके बाद रंजीत वहां से फरार हो गया।


पुलिस ने दर्ज किया अपराध
काफी देर तक उसके वापस नहीं आने के बाद कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन प्रारंभ की तो वह नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी ने वृद्धा को ही मेडिकल कालेज अस्पताल (Medical college hospital) पहुंचाया और वहां से वापस आकर मामले की शिकायत धौरपुर थाने में दर्ज कराई। इसपर पुलिस ने मामले में हिरासत से भागे कोरोना संक्रमित बंदी पर अपराध दर्ज कर लिया है।

Published on:
09 Mar 2021 08:21 pm
Also Read
View All
Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत