अंबिकापुर

कोरोना रिटर्न: सरगुजा में डॉक्टर समेत 21 मिले पॉजिटिव, कलेक्टर ने जारी किए ये आदेश

Covid-19: पिछले 2 दिन में सरगुजा जिले में हुई जांच में मिले 21 कोरोना पॉजिटिव, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती, अधिकांश मरीज अंबिकापुर शहर के, कोविड-19 से बचाव के लिए कलेक्टर ने जारी किए दिशा-निर्देश
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2023, 9:45 PM IST
Corona
Covid-19

अंबिकापुर. Covid-19: सरगुजा में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर अपने पांव पसारना शुरु कर दिया है। मंगलवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार जिले में १५ नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक डॉक्टर भी शामिल हैं। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं सोमवार को ६ कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए थे। ऐसे में दो दिन के भीतर कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 पहुंच गई है। इनमें से अधिकांश पॉजिटिव अंबिकापुर के हैं। कोरोना के एक बार फिर रिटर्न होने से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप है।


कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य व जिला प्रशासन ने कोविड-19 के नियमों को पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं सरगुजा में पिछले दो दिन के अंदर 21 संक्रमण केस पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप हैं। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार एक डॉक्टर सहित कुल 15 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसमें 7 पुरुष व 8 महिला संक्रमित शामिल हैं। एक कोरोना संक्रमित 12 वर्षीय बालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।

वहीं पॉजिटिव डॉक्टर सहित 11 संक्रमितों का इलाज यूपीएचसी नवापारा में चल रहा है। जबकि 2 मरीजों को उदयपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं सोमवार को 6 संक्रमित पाए गए थे।


कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए आम जनता में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन हेतु दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

इसके परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार के लक्षण वाले तत्काल कोविड-19 जांच कराएं। वृद्धजनों एवं अन्य बीमारियों जैसे डायबिटिज, उच्च रक्तचाप, कैंसर, किडनी की बीमारियों से ग्रसित एवं कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें।

भीड़-भाड़ एवं कम हवादार वाले जगहों में जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं। खांसते एवं छींकते समय रूमाल या टिश्यू पेपर से मुंह एवं नाक को ढंक लें। सर्दी जुकाम वाले व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें एवं समय-समय पर हाथ धोते रहें।

Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज