अंबिकापुर

अंबिकापुर में आज मिले 4 और कोरोना पॉजिटिव, कोविड अस्पताल फुल, पिछले 6 दिन में मिले 82 संक्रमित

Covid-19: अंबिकापुर में कोरोना पॉजिटिवों की बढ़ती संख्या व अस्पताल में बेड कम पडऩे परअब सूरजपुर अस्पताल भेजे जा रहे मरीज
2 min read
अंबिकापुर में आज मिले 4 और कोरोना पॉजिटिव, कोविड अस्पताल फुल, पिछले 6 दिन में मिले 82 संक्रमित
6 patient discharged

अंबिकापुर. कोरोना (Covid-19) संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हंै। अधिक मरीजों के कारण कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करने में मशक्कत शुरू हो गई है। रविवार को एक साथ 26 कोरोना मरीज मिले। इसमें 7 मरीजों को अंबिकापुर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षमता से अधिक मरीज होने के कारण 19 कोरोना मरीजों को इलाज के लिए सूरजपुर कोविड-१९ अस्पताल भेजा गया।

अंबिकापुर के 100 बिस्तरीय कोविड-19 अस्पताल में 68 मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे ज्यादा भर्ती करने पर मरीजों का केयर करना व रखने में परेशानी होने के कारण उन्हें सूरजपुर कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। इसी बीच सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाके में 4 और कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) मिले।

इन्हें भी सूरजपुर कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। पिछले 4 दिन में सरगुजा जिले में 82 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें से करीब 75 अंबिकापुर शहर के हैं।


गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज (Ambikapur Medical College) अस्पताल में 100 बिस्तर का कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। 15 मई 2020 से यहां अब तक संभाग के 318 मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है। 243 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जबकि दो मरीजों को स्थानांतरित व पांच को रेफर किया जा चुका है। वहीं पिछले दो सप्ताह से अंबिकापुर शहर व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) केस मिल रहे हैं। रविवार को एक साथ 26 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया।

पूर्व में अंबिकापुर कोविड-19 अस्पताल में 68 मरीज भर्ती हैं। एक साथ 26 मरीज मिलने से अस्पताल प्रबंधन को उन्हें भर्ती कराने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। अस्पताल प्रशासन ने 7 मरीजों को भर्ती करने के बाद शेष 19 मरीजों को सूरजपुर कोविड-19 अस्पताल शिफ्ट कराया गया है।


इन स्थानों पर मिले मरीज
रविवार को एक साथ 26 कोरोना संक्रमण केस मिलने से हडक़ंप मचा गया था। वहीं सोमवार को 4 और पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को 69 सैंपलों की जांच हुई थी। वहीं सोमवार को 134 सैंपलों की जांच की गई है। इसमें चार संक्रमित पाए गए हैं। पॉजिटिव (Covid-19) पाए गए मरीजों में 2 शहर के महामाया पारा, 1 दर्रीपारा व 1 अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर स्थित ग्राम खाला का है।


6 मरीज हुए डिस्चार्ज
अंबिकापुर के डीसी रोड निवासी 44 वर्षीय पुरुष, 72 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय महिला, 8 वर्षीय बालक, बलरामपुर रघुनाथपुर निवासी 26 वर्षीय पुरुष, सीतापुर रनिवासी 19 वर्षीय पुरुष का सैंपल लेने की 10 दिन की अवधि पूर्ण होने व 5 दिन के हॉस्पिटलाइजेशन के बाद उन्हें शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Updated on:
20 Jul 2020 08:18 pm
Published on:
20 Jul 2020 08:18 pm
Also Read
View All
Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video

Surguja Crime News: नहीं पकड़े गए 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाइगीरी के आरोपी, व्यापारियों का थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Ambikapur News: अभाविप ने कुलपति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये VC बनने के लायक ही नहीं, हमारी सरकार की भी है गलती

Ambikapur News: आरक्षक की मौत के 37 दिन बाद ‘आयुष्मान सारथी’ से आया मैसेज, आप स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, पत्नी बोली- कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे युवक के होंठ पर कुछ काटने का हुआ एहसास, नींद खुली तो बिस्तर पर लेटा था करैंत, हुई मौत