अंबिकापुर

स्कूल के लिए निकलीं 2 छात्राएं गायब, छात्र बोला- आपकी बेटी का बैग छीन कर एक युवक ने फेंक दिया और ले गया साथ

Crime in Ambikapur: स्कूल जाने के लिए छात्राएं घर से निकली तो थीं लेकिन नहीं लौटी, परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं नहीं चला पता
2 min read
स्कूल के लिए निकलीं 2 छात्राएं गायब, छात्र बोला- आपकी बेटी का बैग छीन कर एक युवक ने फेंक दिया और ले गया साथ
Demo pic

अंबिकापुर. दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से 2 छात्राएं लापता (Girls missing) हो गईं। दोनों छात्राएं अपने घर से स्कूल जाने निकलीं थीं। इसके बाद से नहीं लौटीं।

एक छात्रा के परिजन जब उसे खोजते हुए पहुंचे तो छात्र ने बताया कि आपकी बेटी का स्कूल बैग छीनकर एक युवक ने फेंक दिया और उसे जबरन अपने साथ ले गया। दोनों ही मामलों में परिजन ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। (Crime in Ambikapur)


पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ माझापारा की है। 11 दिसंबर की सुबह 14 वर्षीय 10वीं की छात्रा साइकिल से स्कूल जाने शासकीय हाई स्कूल असोला के लिए निकली थी। वह स्कूल से शाम को घर वापस नहीं लौटी तो परिजन ने सहेली से उसके बारे में पता किया तो किसी ने कुछ नहीं बताया। (Girls missing)

दूसरे दिन परिजन स्कूल पहुंचे और जानकारी ली तो शिक्षक ने बताया कि वह स्कूल नहीं आई है। परिजन ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा ले जाने का मामले में धारा ३६३ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


छात्र ने बताई पूरी घटना
दूसरी घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। 13 दिसंबर को 14 वर्षीय एक छात्रा अपनी चचेरी बहन के साथ दरिमा स्कूल में पढऩे गई थी। वह शाम को स्कूल से घर नहीं लौटी। शाम को परिजन जब छात्रा की तलाश करने निकले तो रास्ते में स्कूल का ही विद्यार्थी बुला यादव मिला।

उसने उन्हें बताया कि स्टाप डेम के पास गांव का ही भोला यादव आपकी पुत्री का स्कूल बैग छीन कर फेंक दिया और उसे जबरन अपने साथ ले गया है। छात्रा के परिजन ने इसकी शिकायत दरिमा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 व 366 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Published on:
15 Dec 2019 04:32 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष