अंबिकापुर

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Ambikapur Accident: एक माह की छुट्टी लेकर आया था घर, स्कूटी पर सवार होकर मां से मिलने जा रहा था पैतृक गांव, रास्ते में बोलेरो की टक्कर में हो गया था गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में मौत
2 min read
CRFP jawan died in road accident
Ambikapur Road Accident, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। मणिपुर के इंफाल में पदस्थ सीआरपीएफ का एक जवान छुट्टी लेकर अपने घर जशपुर जिला आया था। छुट्टी खत्म होने से पहले वह मां से मिलना चाहता था। रविवार को वह स्कूटी पर सवार होकर मां से मिलने अपने पैतृक गांव जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसे तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सीआरपीएफ जवान (CRPF Jawan died in road accident) के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। फिर उसे स्थानीय मनोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान की मौत से पत्नी जहां सदमे में है, वहीं मां समेत अन्य परिजन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

जशपुर जिले के ग्राम सोनक्यारी घसमा निवासी फ्रेडिक एक्का पिता स्व. बरसोलो एक्का 45 वर्ष सीआरपीएफ का जवान था। उसकी ड्यूटी इन दिनों मणिपुर की राजधानी इम्फाल में सीआरपीएफ की 133वीं बटालियन (CRPF) में थी। उसका एक घर जशपुर जिले के ग्राम मनोरा में भी है। करीब एक माह पूर्व वह छुट्टी लेकर मनोरा आया था। उसकी छुट्टी खत्म होने वाली थी।

इस वजह से वह अपनी मां से मिलने ग्राम सोनक्यारी के लिए स्कूटी पर सवार होकर 23 अगस्त की सुबह निकला था। इसी बीच रास्ते में ग्राम टेंपो के पास उसे तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोटें लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बोलेरो चालक ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद बोलेरो चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल सीआरपीएफ जवान को अपने वाहन से मनोरा अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर उसकी पत्नी भी तत्काल अस्पताल पहुंचीं। इधर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

CRPF jawan died: अंबिकापुर में तोड़ा दम

मनोरा अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद सीआरपीएफ जवान को लेकर उसकी पत्नी एंबुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। यहां इलाज के दौरान शाम करीब सवा 6 बजे उसकी मौत (Death in Medical college hospital) हो गई। पति की मौत से पत्नी सदमे में है। वहीं सूचना पर विधवा मां समेत अन्य परिजनों में भी शोक की लहर फैल गई। अस्पताल पुलिस ने पीएम पश्चात सीआरपीएफ जवान का शव उसके परिजन को सौंप दिया।

Updated on:
24 Aug 2026 06:49 pm
Published on:
24 Aug 2026 06:49 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त