अंबिकापुर

साइबर ठग ने इन 2 कलक्टरों को बनाया निशाना, परिचितों को मैसेज भेज मांग रहे रुपए

Cyber Crime: दोनों कलक्टर के नाम से एक ही नंबर से भेजे जा रहे मैसेज, कलक्टरों (Collectors) को जब ये बात पता चली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर मैसेज (Messeges on Social media) भेजकर लोगों को सतर्क रहने कहा, साइबर ठग के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर
2 min read
Cyber crime
Collector Kundan Kumar and Vijay Dayaram K

अंबिकापुर/रामानुजगंज. सरगुजा कलक्टर कुंदन कुमार तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर विजय दयाराम के. नाम पर अज्ञात ठग द्वारा लोगों को मैसेज कर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। यह जानकारी सामने आने के बाद दोनों कलेक्टर (Collector) ने खुद सोशल मीडिया (Social media) पर एक संदेश जारी कर लोगों को अलर्ट किया है। साथ ही इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर कराने की कार्रवाई किए जाने की बात कही है। इससे पूर्व भी फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से ठगी (Swindle) किए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे लोग संबंधित का डीपी यूज कर उनके परिचितों से इमरजेंसी के नाम पर रुपए मांगते हैं।


गौरतलब है कि इन दिनों साइबर ठगी के मामलों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है। शातिर ठग आम व्यक्ति से लेकर अधिकारियों तक के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना ले रहे हैं।

ऐसे ही एक मामले में अज्ञात ठग द्वारा सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार व बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर विजय दयाराम के. के नाम पर लोगों को मैसेज कर रुपए की मांग की जा रही है। इसकी जानकारी जब दोनों कलेक्टरों को मिली तो उन्होंने तत्काल सोशल मीडिया (Social media) पर एक संदेश जारी कर लोगों को अलर्ट कर दिया।


दोनों कलक्टरों ने सोशल मीडिया पर लिखा ये संदेश
कलेक्टरों ने सोशल मीडिया पर संदेश में लिखा है कि मोबाइल नंबर 80767 82840 में मेरा डीपी डाला गया है। इस मोबाइल नंबर से मेरे संपर्क सूची के व्यक्तियों को मैसेज के माध्यम से तत्काल बात करने एवं रुपए की मांग की जा रही है। आप सभी को सूचित करता हूं कि यह मोबाइल नंबर मेरा नहीं है।

फर्जी तरीके से (Cyber swindle) किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह मैसेज किया जा रहा है। इस पर एफआईआर की कार्यवाही की जा रही है। आप सभी से अनुरोध है कि इस नंबर से किसी भी प्रकार का संव्यवहार नहीं करें।

Published on:
25 Jul 2022 08:16 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन