अंबिकापुर

Dangerous stunt: फोर व्हीलर में झंडा लगाकर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस बोली- लेंगे एक्शन

Dangerous stunt: शहर के पीजी कॉलेज मैदान में काफी संख्या में चारपहिया वाहन लेकर पहुंचे थे युवा, स्टंट के दौरान अन्य लोग ले रहे थे मजा

2 min read
Dangerous stunt

अंबिकापुर. Dangerous stunt: शहर में एक बार फिर चारपहिया वाहन में युवाओं द्वारा खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो (Dangerous stunt) पीजी कॉलेज ग्राउंड का है। इसमें ड्राइविंग सीट पर बैठा एक युवक चारपहिया वाहन को गोल-गोल घूमा रहा है, जबकि 2 युवक विंडो से बाहर निकलकर झंडा लहरा रहे हैं। यदि ये युवक नीचे गिर जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कुछ माह पूर्व शहर के युवा छात्रों द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहन में खतरनाक स्टंट दिखाने का वीडियो वायरल हुआ था। तात्कालीन एसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया था और स्टंट (Dangerous stunt) करने वाले युवाओं की पहचान कर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई से युवाओं में हडक़ंप था।

इसी बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चार पहिया वाहन में युवाओं द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी की जा रही है। वहीं वाहन में एक विशेष समुदाय का झंडा भी लगा हुआ है।

उक्त वीडियो पीजी कॉलेज मैदान का बताया जा रहा है। वीडियो में मैदान में कई वाहन व काफी संख्या में लोग खड़े भी दिख रहे हैं। यह वीडियो कब का है, इसका पता नहीं चल सका है।

Dangerous stunt: जांच कर करेंगे कार्रवाई

एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि चार पहिया वाहन में स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जोने की जानकारी मिली है, लेकिन वीडियो मैं अभी तक देखा नहीं पाया हूं। मामले की जांच कराई जाएगी।

Updated on:
29 Oct 2024 01:55 pm
Published on:
03 Sept 2024 09:30 pm
Also Read
View All
Crime Against Women: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, बेटे से सिर पर कराया पेशाब, एफआईआर के 5 दिन बाद टूटी पुलिस की नींद

Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा