अंबिकापुर

मां ने दरवाजे के नीचे से बाथरूम में झांका तो नजर आया बेटी का पैर, तोड़कर भीतर घुसे तो उड़ गए होश

सुबह उठते ही बाथरूम में चली गई बेटी, काफी देर तक नहीं निकलने पर मां को हुआ संदेह, पुलिस ने घर से बरामद किया सुसाइड नोट
2 min read
Hanging
Suicide to hanging

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह एक युवती ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवती ने जिस वक्त फांसी लगाई इस दौरान घर में मां सब्जी काट रही थी। वहीं 2 छोटे भाई अपने कमरे में सो रहे थे। काफी देर होने के बाद जब युवती बाथरूम से नहीं निकली तो मां ने दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

जब परिजन बाथरूम का दरवाजा तोड़े तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। युवती का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गोधनपुर निवासी प्रीति सिंह पिता मनोज सिंह 21 वर्ष का शव सोमवार की सुबह उसे घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे युवती के पिता घूमने चले गए। मां शांति देवी घर के आंगन में सब्जी काट रही थी। युवती के 2 छोटे भाई अपने-अपने कमरे में सो रहे थे।

इसी दौरान युवती अपने कमरे से सो कर उठी और सीधे बाथरूम में चली गई। काफी देर होने का बाद भी जब वह बाथरूम से नहीं निकली तो मां ने पहले आवाज लगाई। इसके बाद भी युवती ने दरवाजा नहीं खोला। फिर मां ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से किसी भी प्रकार की हलचल नहीं हुई।

तब मां ने बाथरूम के दरवाजे के नीचे से झांक कर देखा तो युवती का झूलता हुआ पैर दिखाई दिया। मां को अनहोनी का अंदेशा हुआ, वह अपने दोनों बेटे और पड़ोसियों को बुलाकर लाई। इसके बाद सभी ने मिलकर जैसे ही बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। युवती का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था।


पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
घटना की सूचना परिजन ने गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की छानबीन करने में जुट गई। पुलिस की टीम ने युवती के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है।

हालांकि सुसाइट नोट में क्या लिखा है पुलिस इस बात का अभी खुलासा नहीं किया है। गांधीनगर पुलिस मर्ग कायम कर सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Published on:
21 Jan 2019 08:53 pm
Also Read
View All
Ambikapur Fraud Case: 1000 रुपए देकर कपड़ा व्यवसायी को लगाया 10.28 लाख का फटका, व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र लड़कियों ने किया खेला

Ambikapur News: सहायक पोस्टमास्टर ने महिला के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपए, पासबुक अपडेट कराने पर हुआ पर्दाफाश

Ambikapur News: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कर रहा था ब्लैकमेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से किया निलंबित

Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video